28.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'बरकत' का बावनपरी खेल में 'बरक्कत': लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला मुख्यालय में जुआंड़ खानें ग्रीनिज बुक में रिकार्ड दर्ज करने की ओर है ? औऱ पुलिस असहाय अवस्था में क्यों औऱ कैसे है ? यहां पर ताश के पत्तों की एक ऐसी ‘मैराथन’ चल रही है, जिसकी चर्चा गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक है। इन्हीं में एक नाम औऱ है ‘बरकत का जुआंड़ खाना’। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यहां रात होते ही बावनपरी का खेल शुरू हो जाता है और भोर तक इक्का, बादशाह, बेगम,गुलाम पर करोड़ों की ‘नाल’ निकलती है।

बांदा में 'बरकत' का बावनपरी खेल में 'बरक्कत': लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !आरोप है कि बरकत का यह कारोबार सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है। आवास से लेकर गन्छा, दुरेड़ी, कहला तक गांव-गांव फड़ें सजती हैं। सूत्रों का दावा है कि एक-एक रात में कई लाख़ रुपये का दांव लगना यहां आम बात है। सुरक्षा के लिए 15 युवकों की टोली ‘तक्कागिरी’ करती है और फड़ तक पहुंचने के लिए खास ‘कोड वर्ड’ चलता है।

बांदा में 'बरकत' का बावनपरी खेल में 'बरक्कत': लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !चर्चा के अनुसार जुए के साथ ‘सुरा और सुंदरी’ तक की व्यवस्था का भी आरोप है। कहा जाता है कि बड़े खिलाड़ियों के लिए खास इंतजाम किए जाते हैं, ताकि खेल लंबा खिंचे। सूत्रों का कहना है कि बरकत पर कथित तौर पर आपराधिक मामलों की लंबी फेहरिस्त है। यह धंधा पुलिस के अभिलेखों में भी दर्ज बताया जाता है, मगर ‘पैसे की चमक-खनक’ के आगे कार्रवाई ठंडी पड़ जाती है। नतीजा ढर्रा चलता है,बंद होता है, फिर शुरू हो जाता है।

बांदा में 'बरकत' का बावनपरी खेल में 'बरक्कत': लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !जिले में खुलेआम चल रहे इस खेल पर अब सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जुआंड़ खाने के पूरे नेटवर्क, वित्तीय स्रोत और संरक्षण देने वालों की उच्चस्तरीय जांच हो। लाखों के लेनदेन की मनी ट्रेल खंगाली जाए। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की ओर से इन संदर्भ में गजब की खामोशी चौंकाने वाली है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप …

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पिछड़ा वर्ग मोदी और योगी के साथ

City News Uttar Pradesh

खौफनाक अंत: अवैध संबंध के ‘शक’ में दो जिंदगियां ख़त्म, हत्यारोपी पति का लटका मिला शव

शौहर ने मोबाइल से दे दिया तीन तलाक, पत्नी ने उत्पीड़न और दहेज प्रताड़ना की दर्ज कराई रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

News- दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर जख्‍मी किया…

City News Uttar Pradesh

आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर देश भक्ति का उमड़ा हुलास

ब्रेकिंग न्यूज़