24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रकाश के 'बल्ले' से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया 'जिंदगी का घोषणापत्र'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रकाश के ‘बल्ले’ से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया ‘जिंदगी का घोषणापत्र’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जब प्रेमपुर की “पिच पर बल्ला थामा तो गेंद बाउंड्री के पार नहीं, सीधे युवाओं के दिलों” में गई। श्रीरामजानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे विधायक ने ऐसा ‘सियासी छक्का’ मारा कि ‘तालियों की गड़गड़ाहट’ से पूरा मैदान गूंज उठा।

प्रकाश के 'बल्ले' से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया 'जिंदगी का घोषणापत्र' विजेता-उपविजेता टीमों को ट्रॉफी थमाने के बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी फुल फॉर्म में आए। माइक संभालते ही बोले भाइयों, क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं है। “यह जुनून की डिग्री है, मेहनत की मार्कशीट और आत्मविश्वास का सर्टिफिकेट है”।

प्रकाश के 'बल्ले' से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया 'जिंदगी का घोषणापत्र'उन्होंने हर बॉल, हर रन को जिंदगी से जोड़ दिया। कहा “जब बैट्समैन रन के लिए दौड़ता है,तो वो असल में संघर्ष करना सीखता है। जब कैच छूटता है तो सब्र सीखता” है। और जब टीम जीतती है तो पता चलता है कि “अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता टीमवर्क ही असली ताकत है।” विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा, “राजनीति भी क्रिकेट जैसी है। यहां भी गुगली आती है, बाउंसर पड़ते” हैं। कभी-कभी अंपायर भी गलत फैसला दे देता है। पर जो खिलाड़ी मैदान पर टिकना सीख जाता है, वो जिंदगी की हर पिच पर सेंचुरी मारता है।

प्रकाश के 'बल्ले' से सियासत तक गूंज: क्रिकेट की पिच पर दिया 'जिंदगी का घोषणापत्र'युवाओं को ‘खेल भावना’ का पाठ पढ़ाते हुए बोले “जीत पर घमंड मत करो, हार पर हौसला मत तोड़ो। विकेट गिर जाए तो क्या हुआ,अगली बॉल पर चौका मारने का जज्बा जिंदा” रखो। यही मैदान का सबक है, यही जिंदगी का उसूल है। इस मौके पर पुष्कर द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य धीरज राजपूत, प्रधान रामदुलारे राजपूत, मनमोहन राजपूत, रामललन द्विवेदी, हरिशंकर द्विवेदी समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं पंचायत अध्यक्ष सुनील नें शुभ कामनाओं से नवाजा

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिन में रिश्ता हुआ पक्का, रात में लड़की ने फांसी लगाकर दे दी जान

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी के बेटे का बड़ा आरोप, जेल में मिलने के बाद बोला- पिता की हत्या कराने की आए दिन हो रही साजिश

City News Uttar Pradesh

कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने को तैयार चित्रकूटधाम मंडल के 20 अस्पताल …

हनुमंत कथा से ‘बांदा हुआ भक्तिमय’ : पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘सामाजिक चेतना’ का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़