City News Uttar Pradesh
चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चित्रकूट डीएम को ‘मौतों’ का इंतजार ! ‘केमिकल कुंड’ न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। अजब चित्रकूट का गजब प्रशासन। यहां जिला मुख्यालय पर “न्यू वर्ड वाटर पार्क यमराज की नई ब्रांच खोलकर बैठा” है। मस्ती के नाम पर एंट्री लो और बोनस में केमिकल बर्निंग फ्री पाओ। जनता की चमड़ी उधड़ रही है, बच्चे बिलबिला रहे हैं, मगर “डीएम पुलकित गर्ग साहब का पुलकित मुद्रा में दफ्तर के एसी की ठंडी हवा और चैन की बंशी” दोनों चालू हैं।

चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर? लोग शिकायत कर रहे हैं कि वाटर पार्क का पानी नहीं, सीधा तेजाब है। नहाते ही शरीर पर ऐसे छाले पड़ रहे हैं जैसे किसी ने “जलती सिगरेट से दाग” दिया हो। इसे “स्विमिंग पूल कम, केमिकल अटैक जोन” कहना ज्यादा सही होगा ! लेकिन मजाल है जो स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन की टीम जांच करने पहुंच जाए। लगता है साहब लोगों ने मान लिया है कि “जनता की खाल गैंडे” की है।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !सबसे चुटीला पहलू यह है कि प्रशासन कार्रवाई करने से पहले शायद मुहूर्त निकलवा रहा है। शुभ मुहूर्त वही होगा जब चार छह लाशें वाटर पार्क से सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेंगी। तभी फीता काटकर जांच शुरू होगी और फोटो खिंचवाकर अखबार में छपेगी। तब तक “आप झुलसते रहिए, प्रशासन का निकम्मापन जिंदाबाद” !

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !सूत्र बताते हैं कि “न्यू वर्ड वाटर पार्क” मानकों को ताक पर रखकर चल रहा है। पानी में क्लोरीन की जगह कौन सा जहर घोला जा रहा है, यह जांच का विषय है। मगर जांच कौन करे। साहब लोगों की कलम तभी चलती है जब ऊपर से फोन आ जाए या नीचे से लिफाफा? यहां तो जनता सिर्फ चिल्ला रही है, इसलिए फाइल दबी पड़ी है।

चित्रकूट डीएम को 'मौतों' का इंतजार ! 'केमिकल कुंड' न्यू वर्ड वाटर पार्क से क्यों बेखबर? कहावत पुरानी है पर चित्रकूट में एकदम फिट बैठती है कि “रोम जल रहा था और नीरो चैन की वंशी बजा” रहा था। यहां वाटर पार्क में जनता का जिस्म जल रहा है और डीएम दफ्तर में बैठकर विकास की सेल्फी ले रहे हैं। सील करना तो दूर, नोटिस तक भेजने की जहमत नहीं उठाई।

'मस्ती का जहर' बांट रहा चित्रकूट का वी वर्ड वाटर पार्क: क्लोरीन की ओवरडोज से सड़ रही त्वचा !चित्रकूट के लोग पूछ रहे हैं कि आखिर प्रशासन किस बड़े हादसे का वेट कर रहा है। क्या जब कोई बच्चा इस केमिकल कुंड में झुलसकर मर जाएगा तब अफसरों की अंतरात्मा जागेगी। मांग सिर्फ एक है कि इस मौत के वाटर पार्क को तुरंत सील करो और संचालक को जेल भेजो। फिलहाल चित्रकूट का न्यू वर्ड वाटर पार्क प्रशासन के निकम्मेपन का जीता जागता सबूत है। अगली बार जब आप वहां जाएं तो “स्विमिंग कॉस्ट्यूम के साथ बर्नोल का डिब्बा” जरूर ले जाएं। क्योंकि “यहां प्रशासन नहीं, सिर्फ यमराज ड्यूटी” पर है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: फर्जी दस्तावेज और डिजिटल उपकरण के साथ दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda- गजब: किसानों में पानी के लिये हाहाकार, नलकूप विभाग बना सफेद हाथी !

City News Uttar Pradesh

Banda : पेयजल योजना बनी सूर्पनखा, शासन और विभाग के बीच तोड़ा दम ! …

बांदा को अन्य महानगरों एंव तीर्थस्थलों को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरुरी : अशोक त्रिपाठी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के आदेश पर 45,000 बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादलों के निर्देश…

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव: रायबरेली-अमेठी से गांधी परिवार नहीं तो फिर कौन लड़ेगा चुनाव ? बना चर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़