29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
खूनी वारदात: दिनदहाड़े 'कारोबारी' की 'गोली' मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारविधानसभा चुनाव 2027

खूनी वारदात: दिनदहाड़े ‘कारोबारी’ की ‘गोली’ मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल

  • ब्यूरो चीफ

लखनऊ। राजधानी लखनऊ बुधवार दोपहर उस समय दहल उठी, जब पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी को गोलियों से छलनी कर दिया। सरेआम हुई इस हत्या ने राजधानी की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। हमलावरों ने कारोबारी को इतनी बेरहमी से निशाना बनाया कि पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर बेहद पेशेवर अंदाज में आए, निशाना साधा और महज 50 सेकंड के भीतर मौत का खेल खेलकर फरार हो गए।

खूनी वारदात: दिनदहाड़े 'कारोबारी' की 'गोली' मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल

गंभीर रूप से घायल कारोबारी संदीप कुमार को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। देर शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई। जौनपुर निवासी संदीप कुमार पिछले कुछ समय से लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र स्थित वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रह रहे थे। वह रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे और कल्ली पश्चिम इलाके में उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का दफ्तर था। बुधवार दोपहर रोज की तरह वह अपने कर्मचारी विपिन कुमार के साथ कार से दफ्तर पहुंचे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही संदीप कार से उतरकर मोबाइल फोन पर बात करते हुए दफ्तर की ओर बढ़े, तभी पहले से घात लगाए हमलावर अचानक सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफेद गमछा लपेटे एक युवक तेजी से संदीप के पास पहुंचा और बेहद करीब से ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। एक गोली सीने में, दूसरी पेट में और तीसरी सिर में लगी। गोलियां लगते ही संदीप सड़क पर गिर पड़े और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

खूनी वारदात: दिनदहाड़े 'कारोबारी' की 'गोली' मारकर हत्या, 50 सेकंड में खेला गया मौत का खेल

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर पहले से मौके पर मौजूद थे और संदीप के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही संदीप कार से उतरे, एक हमलावर ने बेहद तेजी से उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जबकि दूसरा साथी हेलमेट पहनकर बाइक पर तैयार खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी रायबरेली रोड की तरफ फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि लोग संभल भी नहीं पाए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या पूरी प्लानिंग और रेकी के बाद की गई लग रही है। पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्या के पीछे कई एंगल तलाश रही है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद, प्रॉपर्टी कारोबार में प्रतिस्पर्धा, पैसों का लेनदेन और पुरानी रंजिश जैसे पहलू सामने आए हैं। डीसीपी साउथ अमित आनंद ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे कोई बड़ा गैंग या संगठित आपराधिक नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: डीएम के निर्देश

City News Uttar Pradesh

Banda : डान मुख्तार को जेल में राजसी ठाट-बाट की खबर से शासन में खलबली ! …

डीएम अनुराग पटेल नें भांजा फावड़ा : अधिकारियों से भी कराया श्रमदान

आयुक्त का चला ‘डंडा’ : अफसरों पर गिरी गाज, योजनाओं में ‘तेजी’ के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़