City News Uttar Pradesh
खुशियों भरी रात बनी 'काल': शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में 'उजड़ा' परिवार
उत्तर प्रदेश

खुशियों भरी रात बनी ‘काल’: शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में ‘उजड़ा’ परिवार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। खुशियों से भरी “एक रात घर लौटने की जल्दी और फिर अचानक ऐसा हादसा”, जिसने सब कुछ “छीन” लिया। नरैनी क्षेत्र में रविवार तड़के हुए “दर्दनाक सड़क हादसे” ने एक “परिवार की दुनिया उजाड़” दी। “शादी” से लौट रहे “भाई-बहन घर नहीं पहुंच पाये। उनकी जगह “पहुंचीं” सिर्फ उनकी “खबरें और लिपटे हुए शव”। बरुआ कालिंजर निवासी 24 वर्षीय अजय राजपूत अपनी 20 वर्षीय मौसेरी बहन प्रभा राजपूत और उसके पति राकेश के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। तीनों के चेहरों पर खुशी थी,घर पहुंचकर परिवार से मिलने की जल्दबाजी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

खुशियों भरी रात बनी 'काल': शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में 'उजड़ा' परिवारपड़मई गांव के पास अचानक सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि सब कुछ बिखर गया ‘सपने, रिश्ते और उम्मीदें’। घायल अवस्था में जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया, तब तक अजय जिंदगी की जंग हार चुका था। प्रभा जिंदगी से जूझ रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। राकेश अब भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

खुशियों भरी रात बनी 'काल': शादी से लौटते वक्त भाई-बहन की मौत, एक पल में 'उजड़ा' परिवारजब गांव में यह खबर पहुंची तो हर घर सन्न रह गया। जिस घर में खुशी का माहौल था, वहां चीख-पुकार गूंज उठी। एक साथ भाई और बहन की अर्थियां उठीं ‘मां-बाप’ की आंखों के सामने उनकी दुनिया बिखर गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता की आंखें सूख चुकी हैं रिश्तेदार और गांव वाले भी इस दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे। हर कोई बस यही कह रहा है “ऐसा किसी के साथ न हो।” पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी के अनुसार, स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सांसद आर.के पटेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें किसानों को बताया दो गुनी आय का मंत्र

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

City News Uttar Pradesh

Banda : ओवरलोड वाहनों से ध्वस्त सड़के:सपा नें की बुलंद आवाज …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश निषाद बोले: मोदी सरकार किसानों की ढाल, हो रही तरक्की

City News Uttar Pradesh

सावधान हो जायें : तनाव को दिमाग में ज्यादा न टिकने दें, वरना बना लेगा स्थायी जगह

पालिकाध्यक्ष मालती की ‘जनसुनवाई’ में उमड़ा विश्वास : कहा- होना चाहिए ‘ज़मीनी समाधान’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़