City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन का 'सियासी वार': बंगाल चुनाव 'रद्द' हो, 'डर और एजेंसियों' के सहारे भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन का ‘सियासी वार’: बंगाल चुनाव ‘रद्द’ हो, ‘डर और एजेंसियों’ के सहारे भाजपा सरकार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजनीति में एक बार फिर “बड़ा सियासी तूफान” खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्धीकी ने “ऐसा बयान” दिया है जिसने “राजनीतिक गलियारों” में “तहलका” मचा दिया है। उन्होंने सीधे-सीधे “भाजपा की मोदी-योगी सरकार” पर “डर की राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए “पश्चिम बंगाल के चुनाव” को “निरस्त” करने की मांग “ठोक” दी है।

नसीमुद्दीन का 'सियासी वार': बंगाल चुनाव 'रद्द' हो, 'डर और एजेंसियों' के सहारे भाजपा सरकारनसीमुद्दीन सिद्धीकी ने कहा कि देश और प्रदेश में ऐसा माहौल बना दिया गया है जहां लोकतंत्र नहीं, बल्कि डर हावी है। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में कर रही है। विरोध करने वालों को दबाया जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसदों के भाजपा में शामिल होने को भी इसी डर की राजनीति का नतीजा बताया। उनके अनुसार, “आज हालात ऐसे हैं कि नेता अपनी विचारधारा नहीं, बल्कि डर के कारण फैसले” ले रहे हैं।

नसीमुद्दीन का 'सियासी वार': बंगाल चुनाव 'रद्द' हो, 'डर और एजेंसियों' के सहारे भाजपा सरकारसबसे बड़ा हमला पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर आया। नसीमुद्दीन सिद्धीकी ने 90% से अधिक मतदान पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सामान्य नहीं है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयोग की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी चुनाव प्रक्रिया सवालों के घेरे में हैं।” उन्होंने मांग की कि पश्चिम बंगाल चुनाव को निरस्त कर दोबारा कराया जाए, ताकि लोकतंत्र में जनता का भरोसा कायम रह सके। उनका कहना था कि यदि चुनाव प्रक्रिया ही संदेह के घेरे में हो, तो लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर हो जाती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस जनों नें विश्व की चर्चित लौह महिला इंदिरा को किया याद, बखानी गई नीतियां

City News Uttar Pradesh

रेलवे में बीस रुपये में बदल सकेंगे यात्रा तिथि, रद्द नहीं करानी पड़ेगी टिकट

City News Uttar Pradesh

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

Banda : नीलम का करिश्मा, खुशी की लहर, “जलवा ही जलवा ” ! …

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान : पत्रक बांट बताई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

जामिया अरबिया मदरसा के उलेमा हबीब नजीब पर ‘उठे सवाल’ ? एनआईए छापे से लेकर जमीन घोटालों तक आरोपों की ‘झड़ी ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़