27.1 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
लाल सोना पर माफियाओं का 'तांडव' :अवैध खनन से 'कराहती' नदियां, प्रशासन 'मूकदर्शक' ?
उत्तर प्रदेश

लाल सोना पर माफियाओं का ‘तांडव’: अवैध खनन से ‘कराहती’ नदियां, प्रशासन ‘मूकदर्शक’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की “नदियां माफियाओं के शिकंजे” में कराह रही हैं। केन नदी का “लाल सोना”अब “सरकारी खजाने” को नहीं, बल्कि “माफिया की तिजोरियों” में भर रहा है। “हैरानी” की बात ये है कि “करोड़ों के जुर्माने और छापेमारी” के बावजूद यह “खेल और ज्यादा बेखौफ” होता जा रहा है। हाल ही में “दो करोड़ से अधिक का जुर्माना” लगाया गया, लेकिन इसका “भौकाल शून्य” है। खदानों में “वही तांडव, वही अवैध निकासी, वही ओवरलोडिंग” मानो कानून का कोई डर ही नहीं !

बालू 'अवैध खनन' में बांदा एवं हमीरपुर 'सिरमौर्य' : 'एनजीटी का चला 'चाबुक' !नदी की जलधारा के बीचोंबीच भारी-भरकम प्रतिबंधित मशीनें गरज रही हैं। यह सिर्फ अवैध खनन नहीं,बल्कि “प्रकृति के साथ सीधा युद्ध” है। हद तो तब हो गई जब बालू माफिया ने नदी के ऊपर अस्थायी पुल बनाकर ट्रकों की आवाजाही शुरू कर दी।

अवैध खनन का 'काला इतिहास': सिस्टम बना माफिया का साझेदार, करोड़ों की 'लूट' बेनकाब !यह सब कुछ खुलेआम हो रहा है जैसे प्रशासन को सीधी चुनौती दी जा रही हो। जिले में दो दर्जन से अधिक खदानें संचालित हैं और लगभग हर जगह अवैध खनन का खेल जारी है। माफिया का ‘फोकस’ सिर्फ एक चीज पर है केन नदी का ‘लाल सोना’।

लाल सोना पर माफियाओं का 'तांडव' :अवैध खनन से 'कराहती' नदियां, प्रशासन 'मूकदर्शक' ?सूत्रों की सच मानें तो, बालू माफिया अपनी कमाई का मोटा हिस्सा बांटकर पूरे सिस्टम को “मैनेज” करता है। इसी वजह से जिम्मेदार अधिकारी अक्सर आंखें मूंदे रहते हैं और कार्रवाई सिर्फ दिखावा बनकर रह जाती है? माफिया की कमाई के सामने जुर्माना बेहद छोटा है। बताया जाता है कि जितना “जुर्माना” लगता है, उससे कई “गुना रकम” हर महीने “सेटिंग” में खर्च होती है।

लाल सोना पर माफियाओं का 'तांडव' :अवैध खनन से 'कराहती' नदियां, प्रशासन 'मूकदर्शक' ?खनिज अधिकारी राज रंजन कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है और समय-समय पर छापेमारी होती है। लेकिन जमीनी सच्चाई इन दावों को कटघरे में खड़ा करती है? जब सब कुछ खुलेआम हो रहा है, तो प्रश्न है क्या माफिया को किसी का संरक्षण है? क्यों नहीं रुक रहा यह खेल? कब जागेगा प्रशासन? बालू खनन अब “अवैध कारोबार” नहीं, बल्कि “संगठित लूट” बन चुका है। और माफिया बेखौफ होकर “विजय पताका” फहरा रहा है!

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गड्ढा मुक्ति के नाम पर नहीं चलेगा अब फर्जीवाड़ा, फंसेगी ईओ की गर्दन

City News Uttar Pradesh

चहक कार्यक्रम से महक उठा विकास खंड महुआ : आंगन बाड़ी भरेंगी खुशबू

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव : बांदा जिला में टिकट को लेकर सपा की राजनीति गरमाई ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में सियासी ‘साइकिल’ पर ‘हाथ’ की सवारी ! सपा का चेहरा, कांग्रेस का निशान !

City News Uttar Pradesh Desk

आजादी का अमृत महोत्सव : “हर घर तिरंगा” अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 75 शिक्षक हुए सम्मानित, जल शक्ति राज्य राज्य मंत्री रामकेश और डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

City News Uttar Pradesh

Banda- डीएम हर्ष फायरिंग पर सख्त: लाइसेंस सत्यापन में अब कारतूसों का भी होगा हिसाब…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़