City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कपड़े की दुकान में लगी आग, बेटी की लपटों में घिरकर जिंदा मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कालिंजर कस्बे में घर में ही खुली कपड़े की दुकान में रात को अचानक लगी आग से गृहस्वामी की 14 वर्षीय इकलौती बेटी की जलकर मौत हो गई। पत्नी और पुत्र मामूली रूप से झुलस गए। पड़ोसियों और फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।


बालिका की मौत से पूरे कस्बे में शोक छाया रहा। अन्य दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना यहां कस्बे में तरहटी कालिंजर में बीती रात बुधवार की है। रमेश गुप्ता यहां अपने पक्के मकान में कपड़े की दुकान भी किए था। रोजमर्रा की तरह बुधवार की रात दुकान बंद कर पूरा परिवार सो रहा था। तभी दुकान में आग भड़क उठी। घर में सो रही 14 वर्षीय पुत्री सान्या उर्फ खुशी की आंख खुली तो उसने माता-पिता को बताया। पिता रमेश ने आग की सूचना पुलिस को देने के लिए अंदर रखा मोबाइल फोन लेने पुत्री खुशी को भेज दिया। वह अंदर गई तो दरवाजे में फंस गई। इसी बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। खुशी की वहीं मौत हो गई। पुलिस ने खुशी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आपको बता दें की कस्बे में रमेश की सबसे बड़ी कपड़े की दुकान थी। उसमें लगी आग बुझाने में रमेश और उसकी पत्नी व पुत्र झुलस गए। आसपास के लोगों ने देर तक पानी ढोकर आग बुझाई। बाद में फायर ब्रिगेड भी पहुंची। उधर, बेटी की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुशी का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पूरे शोक में कस्बे की दुकानें बंद रहीं। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता कोमल कुशवाहा, राकेश मिश्रा, शरद तिवारी, अतुल सुल्लेरे, अतुल द्विवेदी, संजना कुशवाहा आदि ने शोक जताया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आज घोषित हो सकता है नाम, ब्राह्मण या पिछड़े वर्ग पर दांव खेल सकती है भाजपा

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेसिंग से एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई पेशी, सात जून को होगी गवाही

बुंदेलखंड का किसान फिर हारा: फसल के साथ उजड़ी जिंदगी, सरकारी तंत्र पर सवाल

बांदा में दरोगा को गोली मारने की धमकी: तीन पर मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त नें स्वास्थ मिशन की किया समीक्षा: बेहतर सेवायें देनें कें निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़