City News Uttar Pradesh
डीएम की 'अफसरों' को फटकार: विकास कार्यों में 'ढिलाई' नहीं होगी बर्दाश्त, दी 'कड़ी' चेतावनी
उत्तर प्रदेश

डीएम की ‘अफसरों’ को फटकार: विकास कार्यों में ‘ढिलाई’ नहीं होगी बर्दाश्त, दी ‘कड़ी’ चेतावनी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा की ‘समीक्षा बैठक’ इस बार सिर्फ ‘औपचारिक’ नहीं रही, बल्कि ‘एक्शन और चेतावनी’ का ‘बड़ा मंच’ बन गई। डीएम ने विकास योजनाओं की ‘सुस्त रफ्तार’ पर ‘कड़ा रुख’ अपनाते हुए साफ कर दिया ‘अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं’ होगी। इस दौरान कई विभागों की ‘ढीली कार्यशैली’ खुलकर सामने आई, जिस पर डीएम का “गुस्सा” भी साफ “नजर” आया। खासतौर पर मनरेगा, एनआरएलएम और शिक्षा विभाग के कामों में ‘सुस्ती’ को लेकर ‘अधिकारियों को फटकार’ लगाई गई।

डीएम की 'अफसरों' को फटकार: विकास कार्यों में 'ढिलाई' नहीं होगी बर्दाश्त, दी 'कड़ी' चेतावनी

डीएम ने मनरेगा के तहत श्रमिकों को 100 दिन रोजगार देने के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। तिंदवारी ब्लॉक की स्थिति पर खास नजर रखते हुए बीडीओ को सीधे जिम्मेदारी सौंपी गई। जॉब कार्ड वेरिफिकेशन, ई-केवाईसी और अधूरे कार्यों को लेकर सख्त चेतावनी दी गई।

डीएम की 'अफसरों' को फटकार: विकास कार्यों में 'ढिलाई' नहीं होगी बर्दाश्त, दी 'कड़ी' चेतावनी

एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन और बैंक खातों में देरी पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएमएम की शिथिलता पर कार्रवाई के निर्देश देकर साफ कर दिया कि अब सिर्फ “कागजी प्रगति” नहीं चलेगी। विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय, चारदीवारी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम ने सख्त निर्देश दिए। जसपुरा और बिसंडा ब्लॉकों में धीमी प्रगति पर अधिकारियों को चेतावनी दी गई।

डीएम की 'अफसरों' को फटकार: विकास कार्यों में 'ढिलाई' नहीं होगी बर्दाश्त, दी 'कड़ी' चेतावनी

स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तुरंत हटाने के आदेश देकर संभावित हादसों पर भी गंभीरता दिखाई गई। रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, आरआरसी सेंटरों का निरीक्षण और फैमिली आईडी जैसे कार्यों में ढिलाई पर डीएम ने “दो टूक” कहा “अब जुगाड़ नहीं, पुख्ता काम” चाहिए। हर “योजना का असर जमीन पर दिखना” चाहिए। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण में सुस्ती पर डीएम ने “नाराजगी” जताई। साफ संकेत दिया गया कि “अगर प्रगति नहीं सुधरी, तो कार्रवाई तय” है।

डीएम की 'अफसरों' को फटकार: विकास कार्यों में 'ढिलाई' नहीं होगी बर्दाश्त, दी 'कड़ी' चेतावनी

बैठक में डीएम के “सख्त तेवरों” ने “अधिकारियों को हिला” जरूर दिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या इस चेतावनी के बाद “जमीनी हालात बदलेंगे” या “फिर सिस्टम पुराने ढर्रे” पर ही चलता रहेगा? बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की तिंदवारी सीट से कांग्रेस ने आदिशक्ति दीक्षित को बनाया प्रत्याशी

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: पार्टी में गया था परिवार, अकेला पाकर युवती ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर मौत को लगाया गले

City News Uttar Pradesh

बांदा लोक सभा में प्रत्याशी आर.के पटेल के खिलाफ विरोध का ज्वालामुखी ? करेगा विस्फोट ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की ताकत बनेगा प्याज : सातों जिलों में होगी बंपर खेती, 62% बढ़ा उत्पादन लक्ष्य

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा: सातवें चरण की 13 सीटों पर एक जून को होगा मतदान

City News Uttar Pradesh

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़