31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर 'भड़की' कांग्रेस: किया 'तीखा' विरोध
उत्तर प्रदेश

राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर ‘भड़की’ कांग्रेस: किया ‘तीखा’ विरोध

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर के ‘प्रमुख खेल मैदान राइफल क्लब’ में प्रस्तावित ‘प्रदर्शनी’ को लेकर ‘विवाद गहराता’ जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इस मामले को लेकर ‘कड़ा विरोध’ जताते हुए डीएम जे.रीभा को ‘मांग पत्र’ भेजकर ‘प्रदर्शनी को तत्काल प्रभाव से रोकने’ की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द इस दिशा में निर्णय नहीं लिया तो ‘आंदोलन’ करने को ‘मजबूर’ होगें।

राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर 'भड़की' कांग्रेस: किया 'तीखा' विरोध

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित राइफल क्लब मैदान खेल प्रेमियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। यह मैदान जिले में खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। राजेश दीक्षित ने बताया कि इस मैदान में खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास कर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करते हैं। कई प्रतिभावान खिलाड़ी इसी मैदान से प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़े हैं और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।

राइफल क्लब में प्रदर्शनी पर 'भड़की' कांग्रेस: किया 'तीखा' विरोध

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की ‘अग्निवीर योजना’ के तहत सेना भर्ती की तैयारी करने वाले युवा भी इसी ‘मैदान’ में नियमित रूप से शारीरिक अभ्यास करते हैं। यदि यहां प्रदर्शनी लगाई जाती है तो न केवल खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी बल्कि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्यसभा चुनाव : कौन हैं बुंदेलखंड के बाबूराम निषाद, जिन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बना जताया भरोसा, पढ़िए उनका राजनीतिक सफर

City News Uttar Pradesh

Banda : एबीवीपी ने तांडव बेब सीरीज फिल्म के निर्देशक और अभिनेता का फूंका पुतला…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी की आशा : घर-घर पानी की पूरी होगी अभिलाषा ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा – झांसी – मानिकपुर वाया कानपुर रेलखंड पर डेढ़ सौ किलोमीटर की रफ्तार से दौडेगी ट्रेनें

City News Uttar Pradesh

बांदा के बैंक साबित हो रहे निकम्मे : सर्वर डाउन होना बन गई है रोजाना की बात

City News Uttar Pradesh

बांदा में ठंड के कहर से कोहराम : “सर्दी वंदेमातरम की गति” पर, जनजीवन थरथराया

ब्रेकिंग न्यूज़