27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : गजब विधायक प्रकाश, ला दी विकास कार्यों की बहार ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बांदा विधान सभा क्षेत्र में विकास की बहार ला दी है। इसी क्रम में 428 लाख रुपये औऱ स्वीकृत कराये हैं। जिसमे सड़क निर्माण, पेयजलापूर्ति आपूर्ति आदि कार्य शामिल हैं।


कार्यों के विवरण के अनुसार बांदा नगर में ध्वस्त पड़े केवटरा रेलवे की अंडर ग्राउंड पास के दोनो एप्रोच रोड का निर्माण प्रस्तावित है।इस निर्माण की कार्यदाई संस्था पीडब्लूडी है। लागत 39 लाख है। इसके साथ ही आरईएस,समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न मोहल्लों खुटला,मढ़िया नाका, सर्वोदय नगर, गायत्री नगर, तुलसी नगर, मर्दननाका, झील का पुरवा, खाई पार, जैरैली कोठी, स्वराज कालोनी, सिविल लाइन, रुद्र नगर, शुकुल कुआं, जवाहर नगर, बंगालीपुरा, निम्नीपार आदि में लगभग 29 सीसी रोड बनेगी। इसमे 190 लाख रुपये लागत आयेगी।


इसी क्रम में ग्राम पंचायत गिरवा, पतौरा, मसूरी, रेऊना एवं बांदा नगर में वाल्मीकि बस्ती तथा छाबी तालाब में सामुदायिक भवन, बारात घर के निर्माण कार्य ग्राम पंचायत गिरवा, महुवा, अन थुवा में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। इसके लिए 140 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। कार्यदाई संस्था यूपी सुडको होगी।


इसी तरह बांदा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति एवं सुदृढ़नीकरण हेतु जल संस्थान को 50 लाख रुपये दिए गये हैं। इसके अन्तर्गत धुरिया होटल, महेश्वरी देवी तथा गायत्री नगर में नई पाइप लाइन का विस्तार किया जायेगा। आवास विकास कालोनी की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम भी होगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक की गोली मारकर हत्या: फैली सनसनी, पिता पुत्र सहित तीन नामजद

एसपी अभिनंदन का अभियान : उपद्रवियों से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का रिहर्सल

अधिकारी उदासीन से उदंड : महोत्सव कहीं बन न जाये जहरोत्सव !

City News Uttar Pradesh

बेवफाई से आहत पति ने की आत्महत्या: पत्नी के फोन पर बातचीत को लेकर हुआ था झगड़ा

उठो-जागो “स्वास्थ” गुड करने के लिये मुफीद मौसम हो गया शुरू

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का राष्ट्रीय 53 वां रामायण मेला : गौरवशाली है इसका ‘इतिहास’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़