City News Uttar Pradesh
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नें सांसद कृष्णा को सौंपा पत्र: समस्याओं पर खींचा ध्यान
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नें सांसद कृष्णा को सौंपा पत्र: समस्याओं पर खींचा ध्यान

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || ( राजेश दीक्षित कांग्रेस जिलाध्यक्ष बांदा ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बढ़ती जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सक्रिय रुख अपनाते हुए बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सपा सांसद कृष्णा देवी पटेल से बबेरू स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया। जनहित के मुद्दों पर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ सुरक्षा, निजी विद्यालयों की मनमानी फीस, सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था,महिला चिकित्सालय की अव्यवस्थाएं और जांच सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

सांसद कृष्णा देवी को कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्र: बुनियादी जनसमस्याओं पर घिरी 'व्यवस्था'

जिलाध्यक्ष दीक्षित ने कहा कि केन नदी पर बना तटबंध अत्यंत जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। बरसात के मौसम में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते मरम्मत न कराई गई तो हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने तटबंध की तकनीकी जांच कराकर तत्काल सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की। मांग पत्र में निजी विद्यालयों द्वारा कथित रूप से की जा रही अत्यधिक फीस वसूली का मुद्दा भी उठाया।

होली पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अशोक त्रिपाठी जीतू ( वजिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, बांदा ) विज्ञापन

कांग्रेस का आरोप है कि अभिभावकों को कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री स्कूल से ही ऊंचे दामों पर खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है। अवकाश के दिनों में भी शुल्क वसूला जाता है। हर वर्ष पाठ्यक्रम बदलने से अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ता है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त जांच मशीनें उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को निजी लैब में महंगे परीक्षण कराने पड़ते हैं। साथ ही आरोप लगाया कि कई चिकित्सक निजी प्रैक्टिस को प्राथमिकता देते हैं। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। आश्वासन दिया कि वे संबंधित स्थलों का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

City News Uttar Pradesh

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी

देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

City News Uttar Pradesh

‘ढाबों’ के बाहर खड़े ‘यमराज’: मौत की पटरियों पर ‘दौड़’ रहा सिस्टम, कब जागेगा प्रशासन ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जिला अस्पताल के बाथरूम में बेहोश मिली अर्धनग्न किशोरी, दुष्कर्म की आशंका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़