

- विनोद मिश्रा
बांदा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर बबेरू विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने क्षेत्रवासियों एवं जिले के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,बल्कि भाईचारे, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को सुदृढ़” करने का अवसर है। विधायक ने अपने संदेश में “पीडीए” को मजबूत करने की गुजारिश करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के माध्यम से सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।

बबेरू क्षेत्र में विधायक विशंभर सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर उत्साहपूर्वक होली मनाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से भेंट कर गुलाल लगाया, शुभकामनाएं दीं। खुशियां साझा कीं। माहौल में ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों की गूंज के बीच सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। विधायक विशंभर ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी दूरियों को कम करने और विश्वास को बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर त्योहार मनाने और आपसी मतभेदों को भुलाने की अपील की। विशंभर सिंह यादव ने होली को देश की ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ का प्रतीक बताते हुए कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान विविधता में एकता है। होली हमें प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश देती है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
