24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र: संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला का दूसरा दिन आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम बन गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर “राम नाम” के उद्घोष से गूंजता रहा।

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

देश भर के प्रांतों सें आये संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों के प्रवचनों ने वातावरण को भक्ति और ज्ञान की ऊर्जा से भर दिया। प्रख्यात वक्ता सीताराम शरण रामयानी ने संतसंग की महत्ता बताते हुए कहा, “संतसंग अति दुर्लभ है, परमात्मा की कृपा के बिना मानव को संतसंग प्राप्त नहीं होता।” आचार्य रामलाल द्विवेदी ‘प्राणेश’ ने रामचरितमानस को जीवन का संविधान बताते हुए कहा, “राम नाम ही जीवन का आधार है, यही मानव को मर्यादा और मार्गदर्शन देता है।”

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

डॉ. हरि प्रसाद दुबे ने अपने व्याख्यान में बताया कि प्राचीन बौद्ध साहित्य में रामकथा से जुड़े तीन जातक सुरक्षित हैं, जो राम के चरित्र की व्यापकता और सार्वभौमिकता को दर्शाते हैं। डॉ. कृष्णमणि चतुर्वेदी ‘मैत्रेय’ ने हनुमान चालीसा के पाठभेद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘शंकर सुवन केसरी नंदन’ पाठ ही प्रामाणिक माना जाना चाहिए।

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

लक्ष्मी प्रसाद शर्मा ने रामकथा प्रवचन के दौरान मानस की चौपाई उद्धृत करते हुए मोह को सभी रोगों की जड़ बताया। वहीं रामप्रताप शुक्ल ‘मानस किंकर’ ने संत समाज को “जंगम तीर्थराज” की संज्ञा दी।  मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को भावविभोर कर दिया। शरद अनुरागी के आल्हा गायन ने वीर रस का संचार किया, श्रद्धा निगम के नृत्य कला गृह के कलाकारों ने मनोहारी प्रस्तुति दी और संजोली पांडेय के लोकगीतों ने लोकसंस्कृति की मिठास घोल दी। पूरा परिसर राम नाम की गूंज से आलोकित रहा।

राष्ट्रीय रामायण मेला बना श्रद्धा का केंद्र:संतों की वाणी से गूंजा परिसर, भक्ति में डूबे हजारों श्रोता

इस अवसर पर राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महामंत्री डॉ. करूणा शंकर द्विवेदी, प्रचार मंत्री राजाबाबू पांडेय सहित प्रद्युम्न कुमार दुबे, मनोज गर्ग, सतेन्द्र पांडेय, ज्ञानचंद्र गुप्ता, मो. यूसुफ, मो. इम्तियाज, राजेन्द्र मोहन त्रिपाठी, विनोद पांडेय, दद्दू महराज, कलीमुद्दीन बेग,नत्थू प्रसाद सोनकर और विकास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाशिवरात्रि पर ग्राम लोहरा में पांच हजार वर्ष पुराने शिव लिंगों का हुआ अभिषेक

महोबा में ‘बंद पहाड़’ से ‘करोड़ों की लूट’: प्रशासन बना मूकदर्शक, खनन ‘माफिया’ बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk

अस्पताल में ‘शर्मनाक’ वारदात: महिला मरीज से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

City News Uttar Pradesh Desk

भाजपा में हमीरपुर लोकसभा के लिये टिकट की राजनीति गरमाई : चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवे की ‘किलाबंदी’ : टिकट चेंकिग में 2.62 लाख की वसूली, स्टेशन में मचा ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी विधान सभा में दिलचस्प संघर्ष : किसकी होगी “जय” ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़