28.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत
Other

विधायक प्रकाश ने ‘पहलवानों’ का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी ‘परंपरा’ की ताकत

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर के ऐतिहासिक अखाड़ा बुद्धराम कुआं, निम्नीपार एक बार फिर पारंपरिक खेल संस्कृति के उत्सव का साक्षी बना, जब स्वर्गीय जगन्नाथ यादव की स्मृति में विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया।

विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत

दंगल का शुभारंभ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। जैसे ही अखाड़े की मिट्टी में पहलवान उतरे, वैसे ही पूरा क्षेत्र जयकारों और तालियों की गूंज से गूंज उठा।

विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत

दंगल में स्थानीय के साथ-साथ दूर-दराज से आए नामचीन पहलवानों ने अपनी ताकत, तकनीक और अनुभव का शानदार प्रदर्शन किया। दांव-पेंच, पकड़, पलटवार और संतुलन से भरी कुश्तियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। दर्शक आखिरी दांव तक सांसें थामे बैठे रहे।

विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है, जिसे जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मसंयम और आत्मविश्वास का पाठ भी पढ़ाते हैं। कुश्ती शरीर के साथ-साथ मन को भी मजबूत बनाती है।

विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत

विधायक ने कहा कि आज के दौर में जब युवा पीढ़ी तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रही है, ऐसे में पारंपरिक खेलों का संरक्षण बेहद जरूरी है। कुश्ती दंगल जैसे आयोजन युवाओं को नशे और भटकाव से दूर रखकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं।

विधायक प्रकाश ने 'पहलवानों' का बढ़ाया हौसला: दंगल में दिखी 'परंपरा' की ताकत

उन्होंने आयोजकों की खुले दिल से सराहना की और भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। दंगल के समापन अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर दिवेदी भी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने जताई गहरी नाराजगी : गोद लिए गए स्कूलों में अधिकारियों के निरीक्षण न करने पर हुए खफा

पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा विपक्षी दलों को झटका: पार्टी में शामिल नेता बोले “आईलवयू”

City News Uttar Pradesh

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh

ई-संजीवनी एप से लाभान्वित हो रहे हैं लोग, मंडल स्तर पर बांदा जिला अस्पताल बना सेंटर

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह के निर्देश : विधानसभा चुनाव में बड़े और छोटे वाहनों का किया जाए इंतजाम

City News Uttar Pradesh

शहर कोतवाल राजेंद्र सिंह का अद्भ्य साहस : भयंकर आग हुई शांत, बची कई जानें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़