City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने 'यूजीसी' के खिलाफ भरी 'हुंकार' : पीएम को 'पत्र' लिखकर चेताया
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने ‘यूजीसी’ के खिलाफ भरी ‘हुंकार’ : पीएम को ‘पत्र’ लिखकर चेताया

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शिक्षा के मंदिरों में ‘न्याय और समानता’ की ‘चिंता’ को लेकर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने ‘जोरदार आवाज बुलंद’ की है। समाज को ‘ज्वाला में ढकेलने’ जैसे ज्वलंत मुद्दों पर हमेशा मुखर रहने वाले भैरो मिश्रा ने यूजीसी की नई नियमावली के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर” तत्काल प्रभाव” से “रद्द” करने की मांग की है।

पूर्व सांसद भैरो ने उठाई आवाज़: कहा-चित्रकूट में मौत का सफर, जिम्मेदार 'नींद में गाफिल' !

भैरो मिश्रा ने चेतावनी दी है कि नई नियमावली सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश और असंतोष पैदा कर रही है। उनका कहना है कि यह कदम शिक्षा के मूल सिद्धांतों और समानता के अधिकारों के खिलाफ़ है। “शिक्षा के मंदिरों में जाति भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए”। यदि यह नियमावली लागू हुई, तो छात्रों को मानसिक दबाव, असुविधा और शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। यह केवल नियम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय के खिलाफ़ एक खतरनाक हमला है।

पूर्व सांसद भैरो मिश्र ने 'यूजीसी' के खिलाफ भरी 'हुंकार' : पीएम को 'पत्र' लिखकर चेताया

पूर्व सांसद मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा हर वर्ग के लिए समान होनी चाहिए, लेकिन नई नियमावली ने सामान्य वर्ग के छात्रों के अधिकारों पर सीधे हमला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि यूजीसी कानून की इस नई नियमावली को तत्काल रद्द किया जाए, अन्यथा यह पूरे देश में छात्रों में भारी विरोध और तनाव को जन्म देगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मेडिकल कालेज को प्राचार्य सुनील कौशिक नें दी बड़ी उपलब्धि : हारमोंस एवं प्रोटेस्ट कैंसर जांच की लगी मशीन

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ टास्क फोर्स की कार्यवाही: 10 दिन में 52 वाहनों को किया सीज

City News Uttar Pradesh

केन औऱ यमुना खतरे की ओर : कई गांवों का टूटा संपर्क, एलर्ट जारी राहत कार्य शुरू !

विधायक प्रकाश ने ‘जीत’ का दिया ‘मंत्र’ : कहा- बूथ मजबूत तो ‘जीत पक्की’

जल शक्ति मंत्री रामकेश का आवाहन : संत कबीर के उपदेशों को करें आत्मसात

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने स्योढ़ा पुल की दुरुस्ती के दिये निर्देश :भारी वाहन परिवहन पर लगाई रोक

ब्रेकिंग न्यूज़