City News Uttar Pradesh
राइफल क्लब मैदान की 'नीलामी का मुद्दा' हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका 'दायर'
उत्तर प्रदेश

राइफल क्लब मैदान की ‘नीलामी का मुद्दा’ हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका ‘दायर’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर की खेल, सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान से जुड़े राइफल क्लब खेल मैदान को व्यावसायिक उपयोग के लिए ‘नीलाम’ किए जाने का मामला अब ‘तूल’ पकड़ता जा रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल किए जाने के बाद यह मुद्दा केवल स्थानीय नहीं, बल्कि संवैधानिक और जनहित का विषय बन गया है।

राइफल क्लब मैदान की 'नीलामी का मुद्दा' हाईकोर्ट पंहुचा: जनहित याचिका 'दायर'

बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा एक जनवरी 2026 को जारी नीलामी नोटिस के अनुसार, अलीगंज मोहल्ले में स्थित इस ऐतिहासिक मैदान की 21 जनवरी को नीलामी प्रस्तावित है। इसी नोटिस को चुनौती देते हुए संजीव अवस्थी की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसे अधिवक्ता चंद्रसेन पटेल और अधिवक्ता यश टंडन ने प्रस्तुत किया है।

हाईकोर्ट: डकैत ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार के खिलाफ मुकदमा रद्द

याचिका में बताया गया है कि राइफल क्लब खेल मैदान का उपयोग 1930 के दशक से खेल गतिविधियों के लिए होता आ रहा है। यह मैदान बांदा की खेल परंपरा का प्रतीक रहा है और यहीं से कई खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत की। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद द्वारा यहां खेले गए प्रदर्शनी मैच ने भी इस मैदान को विशेष पहचान दिलाई। इसके अलावा स्वर्गीय सुरेश चंद्र गुप्ता मेमोरियल और स्वर्गीय अमरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों का यह मैदान ‘साक्षी’ रहा है।

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

याचिका के अनुसार, वर्ष 1964 में तत्कालीन जिलाधिकारी राज कुमार भार्गव ने जनसहयोग से मैदान की बाउंड्री बनवाई थी। बाद में मैदान से जुड़े कुछ कमरों का उपयोग बांदा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के रूप में अस्थायी तौर पर किया गया, लेकिन मैदान की खेल उपयोगिता बनी रही।

बांदा विकास प्राधिकरण की धनतेरस शुरू : कमाये 13 करोड़

अब मैदान की नीलामी की तैयारी से खिलाड़ी,खेल संगठन और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। याचिका में मुख्यमंत्री द्वारा नीलामी न करने के आश्वासन का भी उल्लेख किया गया है,जबकि प्रशासन शासन से लिखित आदेश न मिलने की बात कहकर नीलामी प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है।

राइफल क्लब नीलामी पर 'राजनीति गरम' : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

याचिका में तर्क दिया गया है कि सार्वजनिक उपयोग और खेल गतिविधियों के लिए लंबे समय से प्रयुक्त भूमि को व्यावसायिक नीलामी के लिए देना जनहित के खिलाफ है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों के स्वस्थ जीवन और खेल के अधिकार का उल्लंघन भी माना जा सकता है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा युवा मोर्चा का नवभारत मेला : रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम …

City News Uttar Pradesh

sharad chandra mishra

City News Uttar Pradesh

यूपी : चौपाल में जल शक्ति मंत्री रामकेश ने लोगों की सुनी समस्याएं, भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

City News Uttar Pradesh

Banda- शिक्षकों की बल्ले बल्ले : अन्तर्जनपदीय तबादले के लिये सत्यापन की तिथि बढ़ी…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : प्रशासन के चक्रव्यूह पर भारी पड़ी आस्था, अमावस्या में पहुंच गए एक लाख से अधिक श्रद्धालु …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सहकारिता चुनाव की बनाई रणनीति : सदस्यता अभियान पर जोर

ब्रेकिंग न्यूज़