29 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह की बिजली विधुत विभाग पर कड़की …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । आयुक्त दिनेश सिंह की बिजली आज बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जमकर चमकी।गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति की हर जरूरी व्यवस्था के साथ आमजन को कोई दिक्कत न होने के कड़े निर्देश दिये। ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्र में 48 और शहरी इलाके में 24 घंटे के अंदर बदलनें को कहा। इसके अलावा मोबाइल ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था रखने की बात कही।


आयुक्त ने आमजन से भीअपील किया कि वह अपने घरों में बल्ब के स्थान पर एलईडी बल्ब लगाएं, जिससे ऊर्जा की बचत हो सके। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडल के जिन प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक विद्युत संयोजन नहीं हुआ है, उनमें एक सप्ताह में काम पूरा कराएं। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने जनपद के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में विद्युत संयोजन एक सप्ताह में कराने के कार्य पर व्यक्तिगत ध्यान दें।


समीक्षा में पाया गया कि मंडल में वित्तीय वर्ष 2020-21 में 720 करोड़ रुपये की विद्युत देयों की प्राप्त हुई है, जो विगत वित्तीय वर्ष से तीन सौ करोड़ रुपये अधिक है। निर्देश दिए कि उनके विभाग की जो आरसी लंबित हैं उन्हें निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे वसूली में तेजी लाई जा सके। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युत उपभोक्ताओं के बिल प्रतिमाह ऑनलाइन जारी किए जाएं, जिससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में कठिनाई न हो। अवर अभियंता निर्धारित दिवस पर ग्राम सचिवालय में अवश्य बैठें। ध्यान रहे कि विद्युत आपूर्ति के बिना बिल जारी हुए हैं तो उन्हें वापस कराया जाए।


आयुक्त ने निर्देश दिए कि जो दस राजकीय नलकूप विद्युत दोष से खराब हैं, उन्हें तीन दिन में ठीक कराया जाए। दो नलकूप ऊर्जीकृत होने शेष हैं उन्हें दस दिनों में ऊर्जीकृत किया जाए। मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि वर्कशाप का स्वयं निरीक्षण कर लें जिससे गर्मी में ट्रांसफार्मर ठीक करने में कठिनाई न हो। उपभोक्ता ट्रांसफार्मर खराब होने पर 1912 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं और अवर अभियंता को भी सूचना दें। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन सरकारी विभागों पर बिजली बिल बकाया हैं उन्हें वसूली के लिए पत्र लिखा जाए। बताया गया कि मंडल में 15678 नए विद्युत कनेक्शन दिए गए और 541 प्रार्थना पत्र लंबित हैं। बैठक में मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News Update | Today News in Hindi | देश-प्रदेश की ताजा खबर | हिंदी न्यूज़, Latest Breaking || City News Uttar Pradesh

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने दिया फिटनेस मंत्र : बोले- योग करने से शरीर रहता है स्वस्थ, हजारों लोगों ने किया योग

City News Uttar Pradesh

जिले में उल्लास के साथ हुआ होलिका दहन : तीन दिन चलेगा रंग

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल बोले : मोदी सरकार के नौ साल देश के लिये बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जल योद्धा अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में “जड़ा अभियान का छक्का”

सपा नेता अशोक नें ‘दागा सवाल’: महाविद्यालय की ‘पहल’ के प्रति जिला प्रशासन क्यों ‘ठंडा’ ?

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़