31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक ‘हठधर्मिता’ पर ‘भड़के’ विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का ‘जोरदार’ प्रदर्शन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के ऐतिहासिक खेल मैदान राइफल क्लब की नीलामी प्रक्रिया शुरू किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी ने “आंदोलन को निर्णायक मोड़” दे दिया है। मंगलवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राइफल क्लब मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन कर प्रशासन तथा सत्ताधारी दल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन ने “शहर का माहौल पूरी तरह गर्मा” दिया।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा के राष्ट्रीय सचिव हसन सिद्धिकी, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा और प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा ने किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें राइफल क्लब मैदान की नीलामी प्रक्रिया को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने प्रशासन और सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को प्रस्तावित नीलामी नोटिस खेल और जनहित के खिलाफ है। यदि प्रशासन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो समाजवादी पार्टी विधानसभा का घेराव करने के लिए बाध्य होगी।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि राइफल क्लब मैदान केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि शहर की खेल विरासत और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। इसके बावजूद विकास प्राधिकरण द्वारा इसे बेचने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

बबेरू विधायक विशंभर ने बताया कि उन्होंने विधानसभा के बीते शीतकालीन सत्र में नियम-56 के तहत राइफल क्लब मैदान की नीलामी के खिलाफ सवाल उठाया था। इसके बावजूद प्रशासन ने नीलामी की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी, जो जनभावनाओं की अनदेखी को दर्शाता है।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हसन सिद्धिकी नें कहा की हम लोग “आर पार” की लड़ाई लड़ेंगे। जिले का जनमानस हमारे साथ है। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ओमनारायण त्रिपाठी ‘विदित’ ने बताया कि राइफल क्लब मैदान को सन 1902 में तत्कालीन जमींदार द्वारा 99 वर्षों के पट्टे पर पुलिस परेड ग्राउंड के लिए अस्थायी रूप से दिया गया था। बाद में यह मैदान खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया।

प्रशासनिक 'हठधर्मिता' पर 'भड़के' विधायक विशंभर: राइफल क्लब नीलामी पर सपा का 'जोरदार' प्रदर्शन

वर्ष 1993-94 में बांदा विकास प्राधिकरण ने नजूल भूमि को फ्री होल्ड कराकर अब इसे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में बदलने की साजिश रची है। सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, इंसान सिंह लवी और वरिष्ठ नेता अशोक सिंह गौर ने चेतावनी दी कि यदि नीलामी प्रक्रिया वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेढ़ साल से नहीं मिला वेतन, भुखमरी झेलने को मजबूर आधा सैकड़ा परिवार

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

जल संस्थान का ‘निकम्मापन’ परवान पर ! जेई से लेकर महाप्रबंधक तक का भ्रष्टाचारी तांडव ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : प्रधानी के चुनाव में वर्चस्व कायम करने की जंग में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा गांव, एक ही परिवार के सात लोग हुए घायल …

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

यूपी : इंसानियत की अनुपम मिसाल है बागपत के डीएम डॉ राजकमल यादव …

ब्रेकिंग न्यूज़