City News Uttar Pradesh
एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का 'नए वर्ष' पर संदेश: 'शांति, सौहार्द और विकास' की अपील
उत्तर प्रदेश

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का ‘नए वर्ष’ पर संदेश: ‘शांति, सौहार्द और विकास’ की अपील

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नववर्ष के पावन अवसर पर कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने जनपद बांदा सहित प्रदेश एवं देश के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए नए वर्ष को सामाजिक सौहार्द, शांति और विकास का वर्ष बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कामना किया कि नूतन वर्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य, खुशहाली और संतोष लेकर आए तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत हो। अपने नववर्ष संदेश में रमेश चंद्र कोरी नें कहा कि नए वर्ष का आगमन हमें बीते अनुभवों से सीख लेकर नई ऊर्जा और नई सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है।

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का 'नए वर्ष' पर संदेश: 'शांति, सौहार्द और विकास' की अपील

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में हर स्तर पर भाईचारा और शांति बनी रहे और सभी क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं। नूतन वर्ष के पावन अवसर पर हम सभी को मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और देश की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेना चाहिए। एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र कोरी ने कहा कि नववर्ष का यह अवसर हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और समाज सेवा में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता के लिए आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। रमेश चंद्र कोरी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे नववर्ष के इस अवसर पर अपने परिवार, मित्रों और समाज के साथ मिलकर खुशियां साझा करें तथा एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और आपसी सम्मान का भाव बढ़ाएं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मुफलिसी भी शर्मसार, झोपड़ी में गुजर रहा जीवन, अब तक नहीं मिली इमदाद …

City News Uttar Pradesh

बांदा में स्वच्छ भारत मिशन को पलीता क्यों ? सफाई कर्मियों यह कैसी दयालुता !

पुलिस दरवाजा खट खटाती रही और अंदर एमआर ने खुद को मार ली गोली, फेसबुक पर लिखा गुड बाय, सुसाइड नोट में लिखा एक लड़की और दो दोस्तों का नाम

City News Uttar Pradesh

राजनीति : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- झूठ और फरेब की बुनियाद पर टिका सपा का अधिवेशन, प्रदेश की की बदहाली के लिए सपा जिम्मेदार

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का नहीं है ‘भय’ ? 78 करोड़ की योजना का ‘सोनकर’ कर रहा ‘बंदर बांट’ ?

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन स‍िद्दीकी बोले-मुस्‍ल‍िमों ने मुलायम को दी मौलाना की पदवी… उन्‍होंने पीएम मोदी को दे द‍िया आशीर्वाद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़