City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : केन नदी में चैनल निर्माण कार्य में दी जाए सुरक्षा, अधिषाशी अभियन्ता जल निगम ने पुलिस अधीक्षक को भेजा पत्र …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। केन नदी पर निर्मित होने पर चैनल के कार्य में सुरक्षा के लिये पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिये जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उन्होने बताया कि ठेकेदार द्वारा कार्य कराये जाने में असमर्थता व्यक्त की जा रही है।


पुलिस अधीक्षक को भेजे गये पत्र में जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता गौरव चैधरी ने बताया कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना अमृत कार्यक्रम के अन्तर्गत केन नदी स्थित बाम्बेश्वर एवं भूरागढ़ इन्टेकबेल के लिये चैनल निर्माण कार्य शासन की प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जिसमें बाम्बेश्वर इन्टेकबेल चैनल का कार्य लगभग पूर्ण है तथा भूरागढ़ इन्टेकबेल हेतु चैनल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य कराये जाने हेतु ठेकेदार द्वारा अपने पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि केन नदी किनारे स्थित केवट जाति के लोगों की बारी लगी हुई है। जिस कारण रात में रोज तथा कभी कभी दिन में कार्य में बाधा उत्पन्न कराई जा रही है। जिस कारण ठेकेदार द्वारा कार्य कराये जाने में असमर्थता व्यक्त की गई है। उन्होने कहा कि चैनल का निर्माण कार्य 15 जून तक शासन के आदेशानुसार पूर्ण किया जाना है। उन्होने मांग की है कि कार्य की महत्वता को देखते हुये ठेकेदार के अनुरोध पपर कम से कम दो पुलिस बल साइट पर उपलब्ध कराये जायें। जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और कार्य समय से पूर्ण किया जा सके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पंचायत अध्यक्ष सुनील की कार्य कुशलता बनी चर्चा : जन चौपाल बना आकर्षण का केंद्र

City News Uttar Pradesh

आकाशीय बिजली की चपेट में छात्र की मौत: परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र का ‘सिंघम’ एक्शन: ओवररेटिंग और अवैध बिक्री पर चला डंडा

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक नें विधि छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh

दिल्ली की सियासत में अखिलेश यादव ने बनाई पकड़: अब यूपी की राजनीति में लेने पड़ेंगे कुछ अहम फैसले

मंत्री रामकेश की अफसरों को ‘दो टूक’: बिजली व्यवस्था ‘सुधारिये’ नहीं तो ‘कुर्सी’ छोड़िए

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़