28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें 'त्रिमूर्ति' के रोल में दिखाया 'दम': रजत बनें 'सोने में सोहागा'
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें ‘त्रिमूर्ति’ के रोल में दिखाया ‘दम’: रजत बनें ‘सोने में सोहागा’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर की राजनीति के लिए शनिवार का दिन खास रहा, जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता तीन अलग-अलग मोर्चों पर सक्रिय दिखे। यही सक्रियता उन्हें “त्रिमूर्ति” के रूप में स्थापित करती नजर आई। दूसरी ओर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ की उपस्थिति ने पूरे कार्यक्रम को और प्रभावशाली “सोने में सोहागा” बना दिया। शहर में जनसुनवाई से लेकर सामाजिक सेवाओं तक, दोनों प्रतिनिधियों की संयुक्त मौजूदगी चर्चा में रही।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें 'त्रिमूर्ति' के रोल में दिखाया 'दम': रजत बनें 'सोने में सोहागा'

शनिवार सुबह नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सबसे पहले जवाहर नगर पहुंचे, जहाँ उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनके दुख-दर्द और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने न सिर्फ समस्याओं को नोट कराया, बल्कि मौके पर ही नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वार्डवासियों ने सड़क, सफाई, जलापूर्ति और नालियों से जुड़ी शिकायतें सामने रखीं, जिन पर अंकित गुप्ता ने समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें 'त्रिमूर्ति' के रोल में दिखाया 'दम': रजत बनें 'सोने में सोहागा'

जनसमस्याओं के बाद अंकित गुप्ता ने वार्डवासी एवं बूथ अध्यक्षों के साथ एक “विशेष चाय मीटिंग” की, जिसमें एसआईआर एवं स्थानीय स्तर की जरूरतों पर विस्तार से चर्चा हुई। चाय पर हुई इस बैठक को संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें 'त्रिमूर्ति' के रोल में दिखाया 'दम': रजत बनें 'सोने में सोहागा'

दोपहर बाद अंकित गुप्ता और विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ ने मिलकर तहसील परिसर में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए कंबलों का वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी से कार्यक्रम और अधिक व्यवस्थित रहा। अंकित गुप्ता एवं रजत सेठ ने कहा “नगर का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से परेशान न हो,उन्हें सहायता हमारी प्राथमिकता” है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने शिक्षा के महत्व पर दिया जोर: विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

मौरंग भरे ट्रकों की रखवाली कर रहे होमगार्ड की मौत, खंती में म‍िली खून से सनी लाश

City News Uttar Pradesh

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

दीये की तरह जलकर शिष्यों का भविष्य करते हैं रौशन : आईजी के सत्यनारायण …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : ट्रिपल इंजन की सरकार से ही आपके नगर में बहेगी विकास की गंगा

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज को प्राचार्य सुनील कौशिक नें दी बड़ी उपलब्धि : हारमोंस एवं प्रोटेस्ट कैंसर जांच की लगी मशीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़