City News Uttar Pradesh
भदावल बालू खदान में 'अवैध खनन' का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन 'मौन' ?
उत्तर प्रदेश

भदावल बालू खदान में ‘अवैध खनन’ का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन ‘मौन’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यह कोई सामान्य खबर नहीं यह ‘बालू माफिया’ द्वारा अवैध खनन का निरंतर हो रहा सबसे बड़ा खुलासा है। दिसंबर की शुरुआत में जिले में दर्जनभर से अधिक खदानों के ‘सक्रिय’ हैं। लेकिन असली कहानी बदौसा की भदावल बालू खदान से निकलकर सामने आई एक ऐसी कहानी, जिसे “दबाने में पूरा सिस्टम” लगा हुआ है?

भदावल बालू खदान में 'अवैध खनन' का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन 'मौन' ?

इस खदान का संचालन करने वाली त्रिपाठी कंस्ट्रक्शन कंपनी का बेलगाम खनन अब “प्रशासन की साख पर सीधा हमला” है ! यहां पट्टा एक जगह का है, माइनिंग दो जगह चल रही है, प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। अगर इसे माफिया राज नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे ?

भदावल बालू खदान में 'अवैध खनन' का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन 'मौन' ?

बांदा की बागेन नदी के गाटा नंबर- 1169, 1858/3, 1133/4, 1161/3, 1949 में खनन की वैध अनुमति है। लेकिन शिवचंद्र त्रिपाठी की टीम ने इन सीमाओं को रौंदते हुए सीमा पार, चित्रकूट जिले के पहड़िया बुजुर्ग सानी में गाटा संख्या 1133/1, 1133/2, 1133/3 को भी खोद डाला। यह अवैध खनन नहीं यह खुलेआम ‘दबंगई’ है?

भदावल बालू खदान में 'अवैध खनन' का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन 'मौन' ?

बागेन नदी की धारा बदली जा रही है। पंप कैनाल का कटाव तेज हो गया है। भारी मशीनें गैर कानूनी ढंग से चौबीस घंटे गरज रही हैं ? कानूनी सीमा, नियम सब कुछ ध्वस्त ! खदान में गोला-बारूद से लैस गुंडे मौजूद हैं। उनका काम विरोधियों को डराना, वीडियो न बनने देना हैं। पूरे इलाके में भय का साम्राज्य है। लोग बोलना चाहते हैं, लेकिन बोल नहीं पा रहे। क्या यह प्रशासन की नाकामी नहीं ? या फिर प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे है ? स्थानीय लोगों ने शिकायतें लिखीं। सबूत दिए। जायजा लेने की मांग उठाई।

भदावल बालू खदान में 'अवैध खनन' का खुला साम्राज्य: कानून घुटनों पर, प्रशासन 'मौन' ?

लेकिन हर शिकायत का अंत एक ही वाक्य पर “कार्यवाही की जाएगी।” और होता कुछ नहीं ? ऐसा क्यों?  त्रिपाठी कंस्ट्रक्शन की ‘पहुंच’ कहाँ तक है ? कौन-कौन इसमें शामिल है ? जब खनन सीमा पार होकर दूसरे जिले तक पहुंच जाए जब नदी की धारा बदल जाए जब मशीनें दिन-रात “कदमताल” करती रहें जब असलहे तने हों जब शिकायतें ऊपरी दफ्तर में “दम तोड़” दें तो फिर सवाल उठना लाज़मी है “क्या खनन माफिया ने पूरे सिस्टम को खरीद लिया है” ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे “निर्माण गुणवत्ता में फिसड्डी साबित”: मेंटीनेंस कार्य शुरू

City News Uttar Pradesh

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: निर्वाचन आयोग ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव पर लगाई रोक, कोर्ट बोला- सदस्यता रद्द करने की क्या जल्दी है

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बजट’ को बताया ऐतिहासिक: कहा- देश ‘वैश्विक मंच’ पर होगा ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को दिलायी “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: डीसीएम से कुचलकर युवक की मौत, पत्नी समेत दो गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़