City News Uttar Pradesh
साइबर ठगी का 'बड़ा नेटवर्क' उजागर :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की गहन जांच
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क ‘उजागर’ :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की ‘गहन’ जांच

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क सक्रिय होने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केंद्र सरकार के साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर बांदा जिले से संबंधित 113 बैंक खातों की पहचान की गई है, जिनमें से करीब 96 मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का संबंध साइबर ठगी, डिजिटल फ्रॉड, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों से जुड़ा पाया गया है।

साइबर ठगी का 'बड़ा नेटवर्क' उजागर :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की गहन जांच

यह खुलासा होते ही जिले की साइबर पुलिस सक्रिय मोर्चे पर उतर आई है। पुलिस ने जिले के तमाम बैंकों के सहयोग से इन सभी संदिग्ध खातों और मोबाइल नंबरों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में कई खातों से संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि भी हुई है। साइबर पुलिस द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कई ऐसे बैंक खाते सामने आए हैं जिनसे छोटे-छोटे अंतराल पर लाखों रुपये का लेनदेन किया गया है। इन खातों का इस्तेमाल कथित तौर पर देशभर में फैले साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के पैसे को घुमाने के लिए किया जा रहा था।

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई 'अवैध हथियारों' की 'काली मंडी'

साइबर पुलिस प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि टीम ने विभिन्न बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध ट्रांजैक्शनों की गहन जांच शुरू कर दी है। कई खातों को फिलहाल ब्लॉक करने की कार्रवाई भी की जा चुकी है, ताकि आगे किसी प्रकार का वित्तीय नुकसान न हो सके।

साइबर ठगी का 'बड़ा नेटवर्क' उजागर :113 फर्जी खातों व 96 मोबाइल नंबरों की गहन जांच

सौरभ सिंह ने बताया कि जिले में साइबर ठग अब “केवाईसी अपडेट” या “खाता सत्यापन” के नाम पर फर्जी कॉल्स और मैसेज भेजकर लोगों को झांसे में ले रहे हैं। ठग बैंक या कंपनी के नाम से लिंक भेजते हैं और जैसे ही यूज़र उस लिंक पर क्लिक करता है, उसका मोबाइल डाटा और बैंकिंग जानकारी अपराधियों के हाथ लग जाती है। उन्होंने कहा लोगों को इस तरह के कॉल्स या लिंक से सावधान रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और समाजवादी पार्टी का तीन सीटों पर कब्जा, पढ़िए किस सीट पर किसने लहराया जीत का परचम, किसको मिले कितने वोट

City News Uttar Pradesh

सपा से रुचि त्रिपाठी नें बांदा पालिकाध्यक्ष के लिये किया नामांकन

City News Uttar Pradesh

फांसी लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, फंदे में लटका शव देख परिजनों की निकल पड़ी, मचा कोहराम

चुनाव घोषित, जाने आचार्य संहिता का पालन क्यों और कैसे करे ?

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती का ‘प्रेरक संदेश’ : खेलों से पैदा होता है ‘आत्मविश्वास’

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा “स्वास्थ्य सेवाओं” को लेकर सख्त: समीक्षा बैठक में सुधार के दिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़