22.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पहले दिन नहीं हुई बोहनी, अगले सप्ताह तक आमद की उम्मीद …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गेहूं खरीद के पहले दिन केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी तैयारियों के साथ मौजूद रहे लेकिन किसी भी केंद्र पर किसान के न आने से खरीद नहीं हो सकी। प्रभारियों ने उम्मीद जताई है कि अगले सप्ताह तक गेहूं की आवक हो सकती है।


एक अप्रैल से जून माह तक चलने वाली गेहूं खरीद का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया है। जिले में कुल 65 क्रय केंद्र खोले गए हैं इसमें आठ शहर के तिदवारी रोड स्थित मंडी समिति के शामिल हैं। पहला दिन ज्यादातर केंद्रों में सन्नाटा ही रहा। न तो किसान पहुंचे न ही गेहूं की आवक हुई। हालांकि पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि कटाई-मड़ाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है लिहाजा शुरुआती एक सप्ताह तक गेहूं की आवक होने की संभावना नहीं है। केंद्र प्रभारी भी मान रहे हैं कि अगले हफ्ते से किसानों की आवक के साथ गेहूं खरीद का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। पहले दिन मंडी समिति के केंद्रों में प्रभारी तो कहीं प्रभारी सहायक मुस्तैद रहे। विभाग का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आवक होते ही खरीददारी शुरू कर दी जाएगी।
डिप्टी एआरएमओ गोविंद उपाध्याय कहते है की पूरी तैयारियों के साथ एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खुल गए हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र में गेहूं की आवक न होने से खरीद शुरू न हो पायी। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से खरीद का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। -गोविद उपाध्याय, डिप्टी आरएमओ


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश तीन विधानसभाओं का सहारा: बुंदेलखंड की ‘सियासत’ में चमका बिरला चेहरा

City News Uttar Pradesh

बैंक मैनेजर द्वारा हज़ारों के बॉन्ड की ‘धोखाधड़ी’: पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

स्टेट बैंक में भ्रष्टाचार : नये नोटों की गड्डियों के नाम पर जामकर वसूली ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले: मैं किसी से डरता नहीं, लोकसभा क्षेत्र में 881 यूथ प्रतिनिधि मैदान में उतारे, घर-घर जाकर सुनेंगे समस्याएं

City News Uttar Pradesh

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री को कीड़े ने काटा तो अफसरों के फूले हाथ-पांव, सर्किट हाउस के कमरे में कर रहे थे रात्रि विश्राम

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़