City News Uttar Pradesh
चुनाव की गर्मी के साथ ही मच्छरों पर मेहरबानी: मतदाताओं का चूसा जा रहा खून
उत्तर प्रदेश

Banda : गर्मी आते ही मच्छरों ने डंक कर दिये पैने ! मच्छरजनित रोगों का खतरा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गर्मी शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया। मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है। खासकर डेंगू, मलेरिया, और चिकुनगुनिया का खतरा ज्यादा है लेकिन मच्छरों से निपटने के लिए मलेरिया विभाग फिलहाल तैयार नहीं हैं। नगर पालिका की फॉगिंग कागजों में हो रही। हैरत की बात यह है कि अब तक न फॉगिंग का रोस्टर बना और न ही लार्वा निरोधी दवाओं का छिड़काव शुरू हुआ।


मच्छरों के पनपने के लिए 30 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान मुफीद माना जाता है। ज्यादा सर्दी व गर्मी में मच्छर सुस्त रहते हैं लेकिन सर्दी का मौसम विदा होने और गर्मी शुरू होने पर मच्छरों की संख्या में बेहद इजाफा हो गया। शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप तेज हो जाता है। मौजूदा समय में जिले का तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऐसे में मच्छरों की संख्या में एकदम इजाफा हो रहा है। मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगा है। अस्पतालों में इक्का-दुक्का मलेरिया बुखार के मरीजों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया।


हालांकि अभी डेंगू और चिकुनगुनिया का खतरा नहीं बढ़ा। फाइलेरिया परजीवी की यहां संभावना बेहद कम होने से फिलहाल इसका खतरा नाम मात्र है। मच्छरों की बढ़ती संख्या को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका फिलहाल तैयार नहीं हैं। मलेरिया विभाग का कहना है कि जहां डेंगू-मलेरिया के पॉजिटिव केस मिलते हैं वहां फागिंग कराई जाती है। दूसरी तरफ नगर पालिका का दावा है कि प्रतिदिन डेढ़ घंटे फागिंग कराई जा रही है। इसके बावजूद मच्छरों का प्रकोप कम नहीं हो रहा।
सहायक मलेरिया अधिकारलाल साहब सिंह कहते हैं की मलेरिया विभाग की तरफ से नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में फागिंग तभी कराई जाती है जब डेंगू व मलेरिया के पॉजिटिव केस सामने आते हैं। इसके अलावा फागिंग कराने के लिए नगर पालिका/नगर पंचायतों की जिम्मेदारी है। फिलहाल संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है।


सफाई निरीक्षक ओम वीर का कहना है की नगर पालिका की एक ही मशीन चल पा रही है। अब तक 10 से 12 वार्डों में फॉगिंग हो चुकी है। प्रतिदिन फागिंग में 50 लीटर डीजल और 12 लीटर पेट्रोल की खपत हो रही है। डेढ़ घंटे ही फॉगिंग मशीन चल पा रही है। मच्छरों का अधिक प्रकोप होने पर फॉगिंग और तेज कराई जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची ‘खलबली’

City News Uttar Pradesh

Banda : जिला पंचायत वार्ड दस का मुकाबला अंतिम क्षणों में बना ऐतिहसिक दिलचस्प ! …

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार ‘दो बच्चों’ को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

परिवहन बेड़े में इजाफा : बांदा अब गोरखपुर नई बस सेवा से जुड़ा, दिखा दी गई हरी झंडी

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी के सख्त निर्देश: सड़क अगर पांच साल में हुई खराब तो निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण, माफियाओं व उनके गुर्गों को न दें सरकारी ठेके-पट्टे

City News Uttar Pradesh

इंश्योरेंस कंपनी की पर न्यायाधिकरण का डंडा : एक करोंड़ 35 लाख से अधिक दिलाई क्षतिपूर्ति

ब्रेकिंग न्यूज़