City News Uttar Pradesh
भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स
उत्तर प्रदेश

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बबेरू कस्बे में बुधवार की सुबह आग का ऐसा तांडव देखने को मिला जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। मरका रोड स्थित एक बड़े गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि तीन घंटे तक धुएं का गुबार आसमान में छाया रहा। इस हादसे में गोदाम के भीतर रखा करीब 50 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

यह गोदाम बबेरू के व्यापारी रमन गुप्ता का था। गोदाम में टीएस ग्रुप, मुरैनो नमकीन, पल्स टॉफी, मसाले, अचार, चाय पत्ती और अन्य उपभोक्ता उत्पादों का भारी भंडार भरा हुआ था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लगने से पूरा परिसर धधक उठा। देखते ही देखते लपटें इतनी भयावह हो गईं कि पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल और एक ई-रिक्शा भी चपेट में आ गये। स्थानीय लोग और व्यापारियों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

सूचना मिलते ही विधायक विशम्भर यादव मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने फायर ब्रिगेड और प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और नगर पंचायत ने भी अपने दो पानी टैंकर भेजे। कर्मचारी बाल्टियों और पाइपों से पानी डालते रहे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा गोदाम जल चुका था।

भीषण आग का तांडव: लाखों का माल जलकर खाक, विधायक विशम्भर नें बंधाया ढाढ़स

विधायक विशम्भर यादव ने मौके पर मौजूद रहकर व्यापारी को ढांढस बंधाया और कहा कि “प्रशासन व शासन स्तर से हरसंभव मदद दिलाई जाएगी।” घटना की सूचना मिलते ही सीओ बबेरू सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, थाना मरका प्रभारी अजीत प्रताप सिंह और थाना बिसंडा प्रभारी कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण रखा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हरियाणा मजदूर लेकर जा रही डीसीएम खंती में पलटी, 28 मजदूर जख्मी …

City News Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अख‍िलेश यादव का योगी सरकार पर हमला: बोले- ठंड में बिना जूते के स्कूल जा रहे हैं विद्यार्थी

City News Uttar Pradesh

पालिका प्रतिनिध अंकित का वादा: नवरात्रि महोत्सव पर सफाई और रोशनी की होगी खास व्यवस्था

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला : गौरवशाली है इसका इतिहास …

बांदा में चकबंदी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : सुलभ शौचालयोंका सिम-सिम बन्द, जरूरत मंद परेशान …

ब्रेकिंग न्यूज़