25.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा: दिवाली पर गाय-सूअर युद्ध का रोमांच
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा: दिवाली पर गाय-सूअर युद्ध का रोमांच

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दिवाली की जगमगाहट, दीपों की रोशनी और खुशियों के बीच बुंदेलखंड की धरती पर आज भी एक अनोखी और रोमांचक परंपरा देखने को मिलती है जिसे कहा जाता है “मौनिए दिवारी”। यह परंपरा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लोक संस्कृति का जीवंत उदाहरण है जहाँ गाय और सुअर का युद्ध दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का सबसे बड़ा आकर्षण बन जाता है। बुंदेलखंड के बांदा और आसपास के गांवों में जब गोवर्धन पूजा और भैया दूज का त्योहार आता है, तो गांवों में युद्ध का मैदान सज जाता है। युवक ग्वालों का रूप धरते हैं, शरीर पर मिट्टी मलते हैं और ढोल की थाप पर नाचते हुए इस परंपरा की शुरुआत करते हैं।

बुंदेलखंड में अनोखी परंपरा: दिवाली पर गाय-सूअर युद्ध का रोमांच

ढोल की गूंज और लोगों की जयकारों के बीच एक सुअर को युद्ध के मैदान में छोड़ा जाता है और फिर गाय उसे पैरों से रौंदती है। यह युद्ध तब तक चलता है, जब तक सुअर या तो मर नहीं जाता या लहूलुहान होकर भाग नहीं जाता। लोग इसे “बुराई पर अच्छाई की जीत” का प्रतीक मानते हैं और युद्ध समाप्त होते ही दिवारी नृत्य के साथ अपनी खुशी व्यक्त करते हैं। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि यह परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के समय से जुड़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि श्रीकृष्ण ने गो का रूप धारण कर अपने खुरों से एक राक्षसी सुअर का वध किया था, जिससे यह आयोजन ‘गाय द्वारा असुर वध’ के प्रतीक के रूप में शुरू हुआ। इसी स्मृति में बुंदेलखंड के ग्रामीण हर साल गोवर्धन पूजा के अवसर पर मौनिए दिवारी का आयोजन करते हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान का ‘निकम्मापन’ परवान पर ! जेई से लेकर महाप्रबंधक तक का भ्रष्टाचारी तांडव ?

City News Uttar Pradesh

बांदा के नसीमुद्दीन कैसे बनें यूपी की राजनीति के ‘चाणक्य’ : अब किस दल का थामेंगे हाथ !

City News Uttar Pradesh

रिटायर्ड तहसीलदार द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी: बीमारी से थे त्रस्त

ट्रेन में बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी: बांदा समेत पूरे मंडल में 916 यात्री धराए, लाखों में जुर्माना

डीएम दुर्गा गरजीं : चुनाव प्रचार में नाबालिग़ बच्चों का इस्तेमाल कतई न होगा बर्दाश्त

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील द्वारा ओला प्रभावित गांवों का निरीक्षण: सर्वे एवं मुआजा के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़