City News Uttar Pradesh
दीपावली पर उमड़ा 'उल्लास' का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात
उत्तर प्रदेश

दीपावली पर उमड़ा ‘उल्लास’ का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही दीपावली की रौनक शहर की गलियों, चौक-चौराहों और बाजारों में झलकने लगी थी। बच्चे पटाखे फोड़ते नजर आए तो महिलाएं घरों की सजावट में जुटीं थीं। हर तरफ खुशियों का माहौल और उल्लास की चमक बिखरी रही।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

शाम ढलते ही जैसे ही अंधेरा छाया, वैसे ही शहर से लेकर गांव तक दीपों की जगमगाहट फैल गई। गलियां, छतें और आंगन टिमटिमाते दीपकों से सजे हुए थे। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और सजावटी लाइटों ने घरों की शोभा और बढ़ा दी।

दीपावली पर उमड़ा 'उल्लास' का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

हर घर में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान की गई। श्रद्धा और भक्ति से सम्पन्न पूजा-अर्चना के बाद घरों में मिठाइयों की मिठास और हंसी-खुशी की गूंज सुनाई दी।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

पूजा के उपरांत आतिशबाजी का सिलसिला शुरू हुआ। धरती पर धमाकों और आसमान पर रंगों की बारिश ने दीपावली की रात को अविस्मरणीय बना दिया। फुलझड़ियों, अनारों और चकरियों की झिलमिलाहट से पूरा बांदा चमक उठा। बच्चे महताब और पेंसिल बम चलाकर खुशी से उछलते-कूदते नजर आए।

दीपावली पर उमड़ा 'उल्लास' का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

सुबह से ही बाजारों में मिठाई, सजावटी सामग्री, दीपक और पटाखों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। चौक बाजार, कैथी बाजार, छावनी रोड और गूलरनाका इलाकों में दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले सालों की तुलना में बेहतर रही है।

बांदा लाखों दीपकों से जगमगाया : पटाखों से आसमां हुआ सतरंगी

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीपावली का उत्सव पूरे उल्लास से मनाया गया। गांवों में घरघूले (घरौंदे) बनाकर उनमें पूजा-अर्चना की गई। खेतों, खलिहानों और देवालयों में दीपदान की परंपरा निभाई गई। हर ओर एक ही नजारा था दीपों की पंक्तियों से जगमगाती धरती और आसमान में चमकते रंगीन पटाखे। जिसने सच में रोशनी, उमंग और उत्साह से सराबोर दीपोत्सव का शानदार दृश्य पेश किया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश - City News Uttar Pradesh दीपावली विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी द्वारा किया गया सम्मानित

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य को गुस्सा आया : अधिकारियों का होश उड़ाया

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन की कड़ी कार्यवाई: भ्रष्टाचार में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें विश्वकर्मा : मोदी की योजना चढ़ा रहे परवान

City News Uttar Pradesh

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर अवैध शराब और 200 किलो महुआ बरामद

ब्रेकिंग न्यूज़