City News Uttar Pradesh
बालू खनन की आड़ में करोड़ों की ठगी: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

बालू खनन की आड़ में करोड़ों की ठगी: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || जिला खनिज अधिकारी, बांदा राज रंजन कुमार विज्ञापन || City News Uttar Pradesh

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले की चर्चित पथरी खदान पट्टे से जुड़ा मामला अब धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोपों में बदल गया है। खदान के पट्टाधारक रवीश गुंबर पर करोड़ों रुपये की ठगी, किसानों की जमीन पर कब्जा करने और आपत्ति जताने वालों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ितों की लगातार शिकायतों के बाद अब पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।

माफियाओं का तांडव: बालू का 'अवैध कारोबार और करोड़ों की लूट',प्रशासन क्यों बना मूक ?

शिकायतकर्ता हरिशंकर अग्निहोत्री ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि रवीश गुंबर ने उन्हें व्यवसाय में पार्टनर बनाने का झांसा देकर 1.42 करोड़ रुपये बैंक के माध्यम से लिए। तय हुआ था कि खदान बंद होने पर पूंजी और लाभ का पूरा हिसाब किया जाएगा, लेकिन 30 जून को खदान बंद होने के बाद भी न तो हिसाब हुआ और न ही रकम वापस की गई। पट्टाधारक फरार हो गया।

 

बालू माफिया 'बेलगाम': बांदा में डंप कारोबारियों का राज, प्रशासनिक 'खामोशी' पर उठे सवाल ?

खदान से जुड़े स्थानीय किसानों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं कि खदान संचालक ने उनकी खेती योग्य जमीनों पर कब्जा कर लिया, जिससे खेत अब गहरे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। जब किसानों ने इसका विरोध किया तो उन्हें डराया-धमकाया गया। किसानों का कहना है कि जब उन्होंने अपनी मेहनत की जमीन लौटाने और मुआवजे की मांग की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

बालू खनन की आड़ में करोड़ों की ठगी: डीएम-एसपी से शिकायत के बाद हड़कंप, रिपोर्ट दर्ज

पीड़ितों ने जिलाधिकारी, खनिज अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मंडलायुक्त से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शुक्रवार को देहात कोतवाली में रवीश गुंबर और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात कोतवाली प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन हजार कार्यकर्ताओं की फौज एवं रणनीति ने दिलाई भाजपा को जीत

City News Uttar Pradesh

एक राष्ट्र-एक चुनाव : लोकतंत्र को सशक्त बनाने जुटे प्रबुद्धजन, चुनाव का किया समर्थन

City News Uttar Pradesh

हादसा: घर के बाहर सो रहे अधेड़ को मैजिक नें कुचलकर पहुंचाया यमलोक, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

ईद मिलादुनबी पर निकला जुलूस : राष्ट्र प्रेम और भाई चारा की पेश हुई मिसाल

City News Uttar Pradesh

“रघुपति राघव राजाराम” की गूंजी धुनें : डीएम अनुराग के “झाडू” को देख सफाईकर्मी “शर्माये”

बिजली विभाग को 27 अरब के बोल्ट का झटका : कोमा में पहुंच सी गई हालत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़