City News Uttar Pradesh
आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक 'औजार'
उत्तर प्रदेशराजनीति

आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक ‘औजार’

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने जेल से रिहाई के बाद राज्य सरकार द्वारा उन्हें दी गई वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से साफ़ इनकार कर दिया है। मीडिया से बातचीत में आजम ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आदेश नहीं दिया जाता, वह सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगे। आजम खां को 23 माह जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा किया गया। उनके साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना करते हुए कहा कि उन्हें सुरक्षा दल के सरकारी होने पर भरोसा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया, पहली बात तो सुरक्षा के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं कैसे भरोसा कर लूं कि खाकी वर्दी पहने ये लोग यूपी सरकार के हैं।

आजम खान ने वाई श्रेणी सुरक्षा लेने से किया इनकार: बोले- हमारी सुरक्षा नहीं बनेगी राजनीतिक 'औजार'

सपा नेता आजम खान ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि जेल में उन्हें 21 साल की सजा और 36 लाख रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ा। उन्होंने सवाल उठाया कि इस हालत में वह सुरक्षा गाड़ी और पेट्रोल कैसे मुहैया करा पाएंगे। आजम ने अपने विरोधियों की सुरक्षा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “हमारे विरोधियों के पास, जिन्होंने शहर, लोकतंत्र और आबरू लूट ली, उनके पास केंद्र सरकार की सुरक्षा है। उन्हें कम से कम इतनी सुरक्षा तो मिलनी चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि अगर उनके साथ कोई हादसा हो जाए तो लोग केवल शोक सभा करेंगे और कहेंगे कि मरहूम बहुत अच्छे आदमी थे। लेकिन यह नहीं बताया जाएगा कि वे किस तरह के अपराधों में लिप्त थे। उन्होंने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि वे सुरक्षा को राजनीतिक औजार नहीं बनने देंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में बुरी हार के बाद जागी योगी सरकार: अब नौकरियां देने पर होगा फोकस, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

अंकित नें मंत्री नंदी के स्वागत में बहाई पारिवारिक रसधार: गुलाब वर्षा और चांदी के मुकुट से अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश पहुंचे बाढ़ से जूझे गांवों में : नुकसान की भरपाई का दिया दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh

Banda- गजब : श्रम विभाग की अनोखी खबर , सरकारी योजना को दिया मंत्री के जन्म दिन का रूप !

वाह रे वाह : निहालपुर बालू खदान पर गजब का “रहमो-करम” ! …

पर्दाफाश : मां ही अपनी बेटी की निकली कातिल,मां सहित चार गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़