27.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यहां भ्रष्टाचार, अनियमितता और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं।

भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संगठन के छात्रों ने सोमवार को डीएम जे. रीभा को ज्ञापन सौंपकर प्रवेश घोटाले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने स्नातक स्तर पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के नियम को ताक पर रखकर प्राचार्य की मिलीभगत से 4 से 5 हज़ार रुपये लेकर प्रवेश दिए जा रहे हैं।

भ्रष्टाचार का ‘एडमिशन’: प्राचार्य की मिलीभगत छात्रों से अवैध वसूली, डीएम को सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने कहा कि जो अभ्यर्थी पहले आए उन्हें नज़र अंदाज़ कर “पैसा दो, एडमिशन लो” का फार्मूला चलाया जा रहा है। संगठन ने यह भी मांग की कि परास्नातक कोर्स में आरक्षण कोटे से हुए प्रवेशों की सूची सार्वजनिक की जाए। शेष सीटों पर तुरंत पारदर्शी प्रक्रिया से प्रवेश दिए जाएं। जिला सह संयोजक कार्तिकेय गुप्ता ने चेतावनी दी कि “यदि बुधवार तक कार्रवाई नहीं हुई, त छात्र आंदोलन और आमरण अनशन को बाध्य होंगे। शुरू किया जाएगा।” जिलाधिकारी जे. रिभा ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हाय बिजली हाय : शहर से लेकर गांवों तक लोग हो रहे हैं बेहाल !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें वादों के निस्तारण में दिये प्रभावी पैरवी के निर्देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में मंदाकिनी ने ‘याद’ दिलाया अपना भूला रास्ता ? अपनी ‘कैद’ के खिलाफ ‘ढाया’ प्रलय !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों पर अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के भाजपाई, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन …

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

City News Uttar Pradesh

आरटीओ शंकर सिंह का ‘बालू के सौदागरों’ पर टूटा कहर: आधी रात में रेड, माफिया काँपे !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़