
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा के लिए शनिवार का दिन अत्यंत दुखद रहा। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी का शनिवार सुबह हरिद्वार स्थित पंतजलि योग पीठ में इलाज के दौरान असमय निधन हो गया। उनकी इस असामयिक विदाई से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले की भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उनके निधन पर गहरे सदमे में हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू और अन्य नेताओं ने उन्हें खोने पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक कर्मठ, निष्ठावान और जनसेवी नेता को खो दिया है।

आनंद स्वरूप द्विवेदी भाजपा में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वे न केवल पार्टी के दायित्वों का पालन करने में अग्रणी रहे, बल्कि धार्मिक आयोजनों और सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनकी कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी निष्ठा उन्हें पार्टी और समाज में विशेष स्थान दिलाती थी। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे रविवार को तिंदवारी में आयोजित अंतिम संस्कार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, और पार्टी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
