28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें 'डसा' : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें ‘डसा’ : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में बारिश का कहर तबाही का मिशाल बन गया। जनजीवन को हाहाकार नें डस लिया। बाढ़ एवं अतिवृष्टि दोनों नें किसानों और आम जन मानस को पीस डाला। अनुमानतः सौ से ज्यादा लोग काल कवलित हुये। 3700 से ज्यादा लोगों का आशियाना बर्बाद हो गया।

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें 'डसा' : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

बांदा और चित्रकूट में 1488 हेक्टेयर की फसलें चौपट हो गईं। हालांकि हमीरपुर और जालौन में बारिश से फसलों को हुआ नुकसान प्रदेश सरकार के मानक पर खरा नहीं उतरा। कुछ जिलों में अभी भी नष्ट हुईं फसलों का सर्वे अधूरा है। सरकार ने फिलहाल कृषि अनुदान के रूप में किसानों को लगभग तीन करोड़ रुपये और मकान मुआवजा/अनुदान के तौर पर तकरीबन एक करोड़ रुपये दिए हैं।

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें 'डसा' : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

सरकारी रिपोर्ट के तहत बांदा में 192 गांव प्रभावित हुए हैं। 989 हेक्टेयर की फसलें 33 फीसदी से ज्यादा खराब हुई हैं। प्रभावित गांवों में सदर तहसील के 14, बबेरू के 15, अतर्रा के 38, पैलानी के 40 और नरैनी तहसील के 85 गांव शामिल हैं। मकान ढहने से 667 लोगों को मुआवजा दिया गया है। 1389 किसानों की 989 हेक्टेयर की फसल क्षति पर 59 लाख 87 हजार 200 रुपये का अनुदान दिया गया है। चित्रकूट में राजापुर, मऊ और कर्वी तहसीलों के 60 गांव प्रभावित हुए हैं। 4099 हेक्टेयर की फसल प्रभावित बताई गई है। अभी फसल का आकलन किया जा रहा है। मकान अनुदान के तौर पर 716 लोगों को 35 लाख 95 हजार 500 रुपये दिए जा चुके हैं। हमीरपुर में सर्वे 33 फीसदी ही फसलों का नुकसान माना गया है।

बुंदेलखंड को बारिश के कहर नें 'डसा' : बाढ़ एवं अतिवृष्टि के पाटों में मचा भीषण तबाही का मंजर

परिणाम स्वरूप यहां किसानों को कोई अनुदान नहीं दिया गया। अलबत्ता 423 मकान क्षतिग्रस्त होने पर 16 लाख 94 हजार 500 रुपये गृह अनुदान बांटा गया है। महोबा में एक लाख 37 हजार 610 किसानों का अनुमानित नुकसान 38 करोड़ 54 लाख 67 हजार 570 रुपये आंका गया है। 891 मकानों का 39 लाख 29 हजार 500 रुपये गृह अनुदान स्वीकृत हुआ है। जालौन में फसलों का नुकसान 33 प्रतिशत से कम होने पर कोई सहायता राशि नहीं दी गई। यहां 41 मकान क्षतिग्रस्त और एक व्यक्ति की मौत हुई। कुल सात लाख 17 हजार 500 रुपये बांटे जा चुके हैं। बारिश से बुंदेलखंड में तीन जिलों में 95 मौतें भी सरकार ने स्वीकारी हैं। ललितपुर में 56 और झांसी में 38 जनहानि बताई गई हैं। जालौन में एक मौत हुई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विवेकानंद शर्मा स्मृति पुरस्कार से मेधावी छात्र हुये सम्मानित

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार कार खाईं में पलटी, एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का ‘दीपावली’ तोहफा: बांदा को मिला 24 करोड़ का ‘सिंचाई पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’

City News Uttar Pradesh

मां के हाथ का बना खाना खाते ही बेटी की तड़प कर हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर, सच्चाई सामने आई तो उड़ गए सबके होश, लाइट जाने से नहीं समझ पाई थी मां

City News Uttar Pradesh

यूपी से लेकर एमपी तक आजम खान के 30 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: आजम बोले – मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने रोका ‘प्रशासनिक तांडव’ : व्यापारियों की बने ‘ढाल’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़