27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती: बुलडोजर देख मचा हड़कंप

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पंचायत, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने नरैनी नगर के प्रमुख चौराहे से अतर्रा मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण कार्य को साकार करने के लिए अतिक्रमण हटाने का बड़ा अभियान चलाया। गरजते बुलडोजरों और जोरदार प्रशासनिक कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आपाधापी और अचानक कार्रवाई के कारण कई दुकानदार घायल हो गए। मोहम्मद हबीब उर्फ गुड्डू गंभीर रूप से घायल हुए और उनका सिर फट गया। अन्य दुकानदारों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल हबीब को तुरंत स्थानीय सीएचसी ले जाकर उपचार कराया गया।

सड़क चौड़ीकरण पर प्रशासन ने दिखाई सख्ती: बुलडोजर देख मचा हड़कंप

नरैनी नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के आदेश पहले ही 15 सितंबर तक दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से दिए थे। जिसका पालन नहीं हुआ। वहीं, दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें कोई नोटिस या सूचना नहीं दी गई। पीडब्ल्यूडी विभाग के एई अनुपम सिंह गंगवार ने बताया कि मुख्य चौराहे से अतर्रा मार्ग तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। प्रस्तावित चौड़ीकरण में दोनों तरफ 55-55 फीट रोड विस्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग नें किया कमाल : खुद जेसीबी चलाकर मचाया धमाल

Banda : डीएम आनंद सिंह नें कोविड कंट्रोल सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण ! …

अशोक त्रिपाठी का छात्र संघ चुनावों पर जोर: बोले लोकतंत्र नींव की मजबूती जरूरी

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना : तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मजदूर की मौत, आरोपित चालक वाहन समेत फरार

जलवा तेरा जलवा : बुंदेलखंड के 979 गांवों में महिलाओ की सरकार …

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़