City News Uttar Pradesh
टैरिफ के बाद अमेरिका का भारत को तगड़ा झटका: फेंटेनाइल तस्करी में फंसे भारतीय अफसर, वीज़ा रद्द
देश विदेश

टैरिफ के बाद अमेरिका का भारत को तगड़ा झटका: फेंटेनाइल तस्करी में फंसे भारतीय अफसर, वीज़ा रद्द

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका रिश्तों में अचानक सख़्ती आ गई है। पहले टैरिफ विवाद ने तनाव पैदा किया था और अब अमेरिका ने भारत के कुछ शीर्ष अधिकारियों और कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों का वीज़ा रद्द कर दिया है। आरोप बेहद गंभीर हैं प्रतिबंधित फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने साफ़ शब्दों में कहा है कि इन अधिकारियों की संलिप्तता फेंटेनाइल प्रीकर्सर की अवैध आपूर्ति और तस्करी में पाई गई है। नतीजा यह हुआ कि उनका और उनके परिवारजन का अमेरिका की यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

टैरिफ के बाद अमेरिका का भारत को तगड़ा झटका: फेंटेनाइल तस्करी में फंसे भारतीय अफसर, वीज़ा रद्द

दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई आव्रजन एवं राष्ट्रीयता अधिनियम की धारा 221(i), 212(a)(2)(C) और 214(b) के तहत की गई है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब ये व्यक्ति और उनके परिवार के नज़दीकी सदस्य भी अमेरिका जाने के योग्य नहीं रहेंगे। अमेरिकी दूतावास ने आगे यह भी चेतावनी दी कि उन कंपनियों और कॉरपोरेट नेतृत्व के अधिकारियों को भी नोटिस भेजा जा रहा है, जिनके बारे में जानकारी मिली है कि वे फेंटेनाइल तस्करी में शामिल रहे हैं। ऐसे लोगों के वीज़ा आवेदन को अब कड़ी जांच-पड़ताल के बाद ही स्वीकार या रद्द किया जाएगा। चार्ज डी’एफेयर जॉर्गन एंड्रयूज ने स्पष्ट किया “संयुक्त राज्य अमेरिका अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फेंटेनाइल का अवैध उत्पादन और तस्करी करने वाले संगठनों, व्यक्तियों और उनके परिवारों को कड़े परिणाम भुगतने होंगे। इसमें वीज़ा रद्द होने और अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगना शामिल है।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुस्ल्लिम कौम युद्ध में तहे दिल से से अपने देश के साथ : मौलाना कल्बे जवाद

City News Uttar Pradesh

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम, देश भक्ति के रंग में रंगा बांदा

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत: शंख और ढोल-नगाड़ों के बीच गूंजा मोदी-मोदी और त्रिशूल उठाकर पीएम बोले-हर हर महादेव

City News Uttar Pradesh

बीहड़ों का ‘रोशनी पुरुष’ चला गया: डॉ. वीके जैन नें डकैतों के ‘खौफ’ के बीच की ‘तपस्या’

City News Uttar Pradesh

राजनीति : राहुल गांधी अमेठी लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव ! स्मृति ईरानी से होगा कड़ा मुकाबला

यूपी में कल से नाइट कर्फ्यू: शादियों में शामिल होने वालों की संख्या की गई निर्धारित, नए दिशानिर्देश जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़