City News Uttar Pradesh
जल निगम बनाम जल संस्थान की 'खींचतान' : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी 'तरसी'
उत्तर प्रदेश

जल निगम बनाम जल संस्थान की ‘खींचतान’ : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी ‘तरसी’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में प्रशासनिक बदइंतजामी और विभागीय लापरवाही का ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हज़ारों ग्रामीणों की ज़िंदगी संकट में डाल दी है। जल निगम और जल संस्थान की आपसी खींचतान ने बदौसा की 3000 और दुबरिया मौजा की 3500 आबादी को महीनों से पेयजल से वंचित कर रखा है। बदौसा में जल संस्थान की टंकी से सप्लाई ठप है। ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए एक किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। दुबरिया मौजा के हालात और भी बदतर हैं। यहाँ 3500 की आबादी नदी के दूषित पानी और हैंडपंपों पर निर्भर है।

जल निगम बनाम जल संस्थान की 'खींचतान' : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी 'तरसी'

गांव के आशीष कुमार, रफीक खान, संदीप, आरके बाबू, शेख असद, फहीम, आशा, हीरामणि, रेखा, बबीता, सफीला, मारिया, हेमलता समेत दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि पीने योग्य पानी की भारी किल्लत है। कई बार हैंडपंप भी जवाब दे जाते हैं। महिलाएँ और बुजुर्ग रोज़मर्रा का पानी ‘ढो–ढोकर’ थक चुके हैं। स्वच्छ पानी न मिलने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में समस्या विकराल रूप ले लेती है। बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक़्क़तें झेलनी पड़ रही हैं। ग्राम प्रधान अजीजुल हक़ ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से समस्या बताई, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

जल निगम बनाम जल संस्थान की 'खींचतान' : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी 'तरसी'

नतीजा यह है कि ग्रामीणों को दूषित पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जल संस्थान के जेई मयंक सोनकर का कहना है कि बदौसा और दुबरिया की पेयजल व्यवस्था जल निगम को सौंप दी गई है। वहीं जल निगम के एई अंकित वर्मा का दावा है कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य चल रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक जल संस्थान ने लिखित में कोई ज़िम्मेदारी नहीं सौंपी है। इस खींचतान ने ग्रामीणों को जल संकट के नरक में धकेल दिया है। क्या विभागों की यह रस्साकशी ग्रामीणों की जान से खेल रही है ? क्या डीएम का आदेश भी इन बेख़ौफ़ अफ़सरों पर असर डालेगा या फिर लोग दूषित पानी पीकर बीमारियों से जूझते रहेंगे ? ग्रामीणों का कहना है कि अगर पेयजल व्यवस्था तुरंत दुरुस्त नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल के बदले डीआईजी, एसके भगत का हुआ तबादला, विपिन कुमार मिश्रा होंगे नए डीआईजी

पंचायत सहायकों का ‘एग्रीस्टैक सर्वे’ से इंकार: आदेश पर मचा बवाल

City News Uttar Pradesh

यूपी : शर्मनाक ! नशे में धुत पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, हैवान पति को सजा दिलाने को आगे आई मां …

बिना टिकट यात्रा करा रहा परिचालक बर्खास्त : एफआईआर दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह की बिजली विधुत विभाग पर कड़की …

News : भुखमरी से जूझ रही महिला समाख्या कार्यकत्रियो ने सौपा डीएम को ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़