28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात: 'सड़क और बिजली' पर मिलेगा समाधान
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात: ‘सड़क और बिजली’ पर मिलेगा समाधान

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “आराम हराम है” की तर्ज पर सक्रियता दिखाते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिले की सबसे गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सीधे संवाद किया। विधायक ने जिले की चरमराई बिजली व्यवस्था और पूरी तरह ध्वस्त हो चुके ‘चिल्ला–कानपुर’ मार्ग की दुर्दशा को सामने रखते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। विधायक प्रकाश दिवेदी ने मुख्यमंत्री से साफ कहा कि उनके जिले की जनता सबसे अधिक बिजली संकट से त्रस्त है। आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं है। बार-बार होने वाली कटौती से लोगों का जीना दूभर हो गया है। बताया कि जिले में फिलहाल दो और विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) की सख्त जरूरत है। मौजूदा व्यवस्था में ओवरलोडिंग के कारण आपूर्ति बाधित होती रहती है, जिससे आम जनता और व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं।

विधायक प्रकाश की सीएम योगी से मुलाकात: 'सड़क और बिजली' पर मिलेगा समाधान

सिर्फ बिजली ही नहीं, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सड़क की बदहाली का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि चिल्ला से ललौली तक का मार्ग पूरी तरह जर्जर और ध्वस्त हो चुका है। वहीं चिल्ला–कानपुर रोड को चौडगरा तक दुरुस्त कराना अत्यंत जरूरी है,क्योंकि यह मार्ग ग्रामीणों और यात्रियों के लिए जीवनरेखा है। सीएम योगी ने विधायक की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इन दोनों अहम समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने दूरभाष पर हुई इस वार्ता की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था और सड़क दुरुस्ती का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खेलते-खेलते बुझ गई ज़िंदगी: पानी में डूबकर तीन साल के मासूम की दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

Banda  : चार दुकानों में सेंध लगाकर लाखों का समान चोरी …

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश का सभी थानों को कड़े निर्देश: शांति-व्यवस्था पर रहे निगाह, हर थाने में बढ़ी चौकसी

City News Uttar Pradesh

दबंगों की दबंगई : बांदा में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या …

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति के निर्देश : गुड फ्राइडे और रविवार को भी होगी रजिस्ट्री, खुलेगा दफ्तर

City News Uttar Pradesh

Banda : पेयजल योजना बनी सूर्पनखा, शासन और विभाग के बीच तोड़ा दम ! …

ब्रेकिंग न्यूज़