City News Uttar Pradesh
अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त !
उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में लूट, छिनैती, चोरी और टप्पेबाजी जैसी वारदातों पर नकेल कसने के लिए सोमवार को जिलेभर में पुलिस का बड़ा अभियान चला। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर बैंक और एटीएम के बाहर सुरक्षा इंतजामों की ऐसी जाँच-पड़ताल हुई कि अपराधियों के हौसले पस्त हो जाएँ। जनता निश्चिंत होकर लेन-देन कर सके। सुबह से शाम तक पूरे जिले के हर थाना क्षेत्र में पुलिस बल अलर्ट मोड में रहा। टीमों ने बैंकों और एटीएम के चारों ओर न केवल गहन चेकिंग की बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों, खड़े वाहनों और आने-जाने वालों की पहचान की पड़ताल भी की। बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और अग्निशमन यंत्रों की बारीकी से जांच की गई।

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त !

पुलिस ने बैंकों को साफ निर्देश दिया कि हर कैमरा 24 घंटे चालू रहना चाहिए, ताकि किसी भी घटना को तुरंत ट्रैक किया जा सके। वहीं, गार्डों को कड़ी हिदायत दी गई कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े हों, जिससे अव्यवस्था और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका खत्म हो सके। चेकिंग अभियान में पुलिस ने उन स्थानों पर भी कड़ी निगरानी रखी जहां अपराधी अक्सर घात लगाए बैठते हैं। संदिग्ध पाए गए लोगों को मौके पर पूछताछ कर सख्त चेतावनी दी गई। कई जगह पुलिस ने गश्त बढ़ाने और विशेष निगरानी रखने के आदेश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक पलाश की तबादला एक्सप्रेस से गूंजा: वाह और आह

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने स्पष्ट कहा कि यह कदम जिले में बैंकिंग सुरक्षा को नया आयाम देने के लिए है। बैंक में आने वाले हर ग्राहक को भरोसा होना चाहिए कि पुलिस उसकी सुरक्षा के लिए तैयार है। साथ ही जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर बांदा प्रशासन का चला चाबुक : 171 ओवरलोड वाहनों को सीज़ कर, किया डेढ़ करोड़ का जुर्माना

दुष्कर्म का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार: किशोरी से की थी हैवानियत

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

पूर्व सांसद भैरों ने ‘सवर्ण आयोग गठन’ की उठाई जोरदार मांग: सीएम को लिखा ‘ऐतिहासिक’ पत्र

City News Uttar Pradesh

विकास पुरुष बने विधायक प्रकाश: हर ‘वादे’ पर काम, बदल दी ‘सदर’ की तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़