27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका बोर्ड बैठक में मालती का 'दबदबा':शहर के 'कायाकल्प' को पास हुए बड़े प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का ‘दबदबा’: शहर के ‘कायाकल्प’ को पास हुए बड़े प्रस्ताव

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को ‘इतिहास’ रच गई। अध्यक्ष मालती बासू की अगुवाई में न सिर्फ ‘बैठक शांतिपूर्ण ढंग’ से संपन्न हुई, बल्कि ‘शहर के कायाकल्प’ के लिए कई ‘बड़े और दूरगामी फैसले’ लिए गए।

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का 'दबदबा':शहर के 'कायाकल्प' को पास हुए बड़े प्रस्ताव

मालती बासू ने अपने ‘राजनीतिक अनुभव और दूरदर्शिता’ से सभासदों को न सिर्फ साथ जोड़ा बल्कि अपने कामकाज से उनका भरोसा भी जीता। सभासदों ने अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर संतोष जताते हुए विकास में हरसंभव सहयोग का वादा किया।

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का 'दबदबा':शहर के 'कायाकल्प' को पास हुए बड़े प्रस्ताव

बैठक में शहर को नई पहचान देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जिसमे, गंदगी और नालियों की सफाई अभियान को तेज़ करने का निर्णय, टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता, हर वार्ड में सांकेतिक बोर्ड लगाए जाएंगे।

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का 'दबदबा':शहर के 'कायाकल्प' को पास हुए बड़े प्रस्ताव

फुटपाथ निर्माण और रिक्शा स्टेशनों की सुविधा, इलेक्ट्रानिक वाहन चार्जिंग स्टेशन की स्थापना। अशोक लाट तिराहे से हार्फ़र क्लब तक वेडिंग जोन, इंदिरा पार्क के पास पालिका की भूमि पर आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बाजार की दुकानों की नंबरिंग को मंजूरी दी गई।

पालिका बोर्ड बैठक में मालती का 'दबदबा':शहर के 'कायाकल्प' को पास हुए बड़े प्रस्ताव

इसके अलावा सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म, आवारा कुत्तों से निजात के लिए एबीसी सेंटर और पल्हरी में आधुनिक शवदाह केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। अध्यक्ष मालती बासू ने बैठक में स्पष्ट कहा “जनता को समय पर सुविधाएँ देना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। किसी भी वार्ड में राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी प्रस्तावों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांजा की ‘खेप’ के साथ ‘तीन तस्कर’ गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की ‘जांच’ तेज

हत्या के मामलें में आया नया मोड़ : पति ने ही साले के साथ मिलकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट

सीएम योगी हो रहे बदनाम : वायरल पर्चा जिला पंचायत अध्यक्ष अभय एंव भाई उदय सिंह की खोल रहा पोल ? जांच क्यों नहीं ?

आईएएफएम के अध्यक्ष बने मुकेश यादव, डाक्टरों ने किया सम्मानित

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया की केन को बेतवा से जोड़ेगी बरुआ सागर कैनाल: शीघ्र शुरू होगा निर्माण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़