City News Uttar Pradesh
मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का 'खजाना'
उत्तर प्रदेश

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का ‘खजाना’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी हुई। विकास के सब्ज बाग दिखाये गये। उद्यान विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर यह मंडलीय आयोजन था।

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का 'खजाना'

कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने की। वहीं जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने घोषणा की कि 14 करोड़ 22 लाख की उद्यान परियोजनाएं और 9 करोड़ 70 लाख की मंडी सड़कों की सौगात किसानों को दी जा चुकी है। उन्होंने दावा किया की ‘बुंदेलखंड अब पिछड़ेपन की नहीं, बल्कि प्रगति की नई दिशा की पहचान’ बन रहा है।

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का 'खजाना'

मंत्री ने बताया कि प्रदेश की महज 10% भूमि पर औद्यानिक खेती होती है, लेकिन वहीं से 40% उत्पादन प्राप्त होता है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती छोड़कर कैश क्रॉप और औषधीय फसलों की ओर बढ़ने की अपील की। कहा की वन ब्लॉक वन क्रॉप जैसी योजनाएं खेती को आधुनिक बनाएंगी। ड्रिप और स्प्रिंक्लर सिंचाई पर 90% तक अनुदान मिलेगा, जबकि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 35-50% की छूट दी जाएगी।

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का 'खजाना'

इस मौके पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भरोसा दिलाया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के खेतों तक पानी पहुंचेगा और बागवानी को नई ताकत मिलेगी। कार्यक्रम में झांसी, ललितपुर, जालौन, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा और हमीरपुर के प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का 'खजाना'

मौके पर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधायक कृष्णा पासवान, विधायक राजेंद्र पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू राजपूत, उद्यान विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.एल. मीणा, निदेशक भानु प्रकाश राम, सीडीओ अजय कुमार पांडे सहित किसान मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेवफाई : महिला नें पति सहित चार के विरूध्द दर्ज कराई थाने में रपट

City News Uttar Pradesh

Banda : दंगल में एक सैकड़ा कुश्तियों से बढ़ा रोमांच, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों ने दिखाए दांवपेच

City News Uttar Pradesh

बांदा में काली सघन आमावस्या हुई जगमग : दीपोत्सव की बिखरी छटा

City News Uttar Pradesh

दुस्साहस की हद : बालू के खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन की लुका -छिपी जारी

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग और अतर्रा अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित !

City News Uttar Pradesh

जिले में मची चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव की धूम …

ब्रेकिंग न्यूज़