31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने टटोली 'विकास की नब्ज़' : बोले- कार्यों में लापरवाही तो होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने टटोली ‘विकास की नब्ज़’: बोले- कार्यों में लापरवाही तो होगी बड़ी कार्रवाई

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विकास को जमीनी हकीकत बनाने के लिए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद अपने विधानसभा क्षेत्र तिन्दवारी में बुधवार को विशेष रूप से सक्रिय नज़र आए। ब्लॉक प्रमुख दीपशिखा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक में उन्होंने न केवल हिस्सा लिया बल्कि हर छोटे-बड़े मुद्दे पर गहन समीक्षा की।

मंत्री रामकेश ने टटोली 'विकास की नब्ज़' : बोले- कार्यों में लापरवाही तो होगी बड़ी कार्रवाई

बैठक का केंद्र बिंदु ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की स्थिति, स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का ईमानदार क्रियान्वयन रहा। राज्यमंत्री ने साफ शब्दों में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि जनता की समस्याएं टेबल पर नहीं, जमीन पर हल हों। योजनाओं का लाभ सीधे गरीब, किसान और मजदूर तक पहुँचे, यही असली विकास है।

मंत्री रामकेश ने टटोली 'विकास की नब्ज़' : बोले- कार्यों में लापरवाही तो होगी बड़ी कार्रवाई

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा किसी भी योजना में भ्रष्टाचार, अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर शिकायत मिली तो सीधे कार्रवाई होगी। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं पर खुली चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर इनका समाधान किया जाए।

मंत्री रामकेश ने टटोली 'विकास की नब्ज़' : बोले- कार्यों में लापरवाही तो होगी बड़ी कार्रवाई

उन्होंने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपेक्षा जताई कि वे योजनाओं की निगरानी करें और जनता की आकांक्षाओं को प्रशासन तक पहुंचाएं। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों और ग्रामीण प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। मंत्री ने उन्हें धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर ही अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा नें अपनें स्थापना दिवस की मचाई धूम : विधायक प्रकाश नें बताया इतिहास

विधायक प्रकाश नें झांझर मजीरा से दी तान: जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें संभाला हवन कुंड

City News Uttar Pradesh

प्रचार न सख्ती, आदेश के बाद भी बिना हेलमेट कार्यालय पहुंच रहे कर्मचारी

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मोटर्स व्यवसाय में जनता को देंगे बड़ी उपलब्धि

City News Uttar Pradesh

यूपी : सहयोगी दलों ने जरूरत के समय किया अखिलेश यादव से किनारा, मोर्चे पर अब सिर्फ आरएलडी ही साथ

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की गूंजी खास अपील: आरके पटेल को दिला दें जीत

ब्रेकिंग न्यूज़