25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की 'राजनीतिक भूचाल' साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की 'छाती' पर 'साँप' लोटा
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘राजनीतिक भूचाल’ साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की ‘छाती’ पर ‘साँप’ लोटा

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। सियासत की राह में भीड़ ही जनाधार और जनाधार ही राजनीति का भविष्य तय करता है। बांदा की सरज़मीं पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि जनमानस का भरोसा किस ओर खड़ा है। इस यात्रा में उमड़ा जन सैलाब केवल भीड़ नहीं, बल्कि जनता का विश्वास, समर्थन और संकल्प था।

विधायक प्रकाश की 'राजनीतिक भूचाल' साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की 'छाती' पर 'साँप' लोटा

विरोधियों के लिए यह यात्रा किसी भूकंप से कम नहीं साबित हुई। भाजपा से लेकर विपक्ष तक में हलचल है कि आखिर जनता का इतना अपार समर्थन विधायक प्रकाश के पीछे क्यों खड़ा है। जिले के आला अफसरों तक को यह आभास हो गया कि विधायक केवल कागज़ी नेता नहीं, बल्कि जमीनी और प्रभावशाली जनप्रतिनिधि हैं।

विधायक प्रकाश की 'तिरंगा यात्रा' ने रचा 'इतिहास' : सड़को पर उमड़ा 'जनसैलाब'

विधायक प्रकाश की तिरंगा यात्रा ने विपक्ष के हौसलों की गर्द उड़ा दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी राजनीति में विधायक प्रकाश को टक्कर देना अब विपक्ष के लिए ‘हिमालय’ पार करने जैसा कठिन हो गया है। सिर्फ़ विपक्ष ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर भी कुछ ‘विरोधी खेमों में ईर्ष्या की लहर दौड़’ गई है।

विधायक प्रकाश की 'राजनीतिक भूचाल' साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की 'छाती' पर 'साँप' लोटा

विधायक की ‘लोकप्रियता और जनाधार’ देखकर कई चंद विरोधियों के सीने में ‘ईर्ष्या रूपी सांप लोटने’ लगा है। लेकिन जनता के ऐतिहासिक समर्थन ने यह साफ़ कर दिया कि उनके क्षेत्र में नारा गूंज चुका है “जय प्रकाश तय प्रकाश”।

विधायक प्रकाश की 'राजनीतिक भूचाल' साबित हुई तिरंगा यात्रा: विपक्षियों की 'छाती' पर 'साँप' लोटा

विधायक प्रकाश द्विवेदी की बुलंद आवाज आज बांदा की जनता के लिए विश्वास और विकास की गूंज बन चुकी है। उनकी तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के रिश्ते का सशक्त संदेश थी। तिरंगा यात्रा की ऐतिहासिक सफलता ने यह मोहर लगा दी है कि बांदा की राजनीति की धुरी अब जनता ने तय कर दी है। संदेश साफ़ है ‘जिसके पास जनता है, उसी के पास सत्ता का भविष्य’ है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिजली के हाहाकार पर लगाई फटकार: प्रतिनिधि रजत नें संभाली कमान

पर्दाफाश : ट्यूबवेल की चाबी सौंपने से नाराज भतीजे ने बटाईदार को उतारा था मौत के घाट

विधायक प्रकाश नें भरी हुंकार:अबकी बार 400 पार, फिर मोदी सरकार

City News Uttar Pradesh

Banda- भ्रष्टाचार की नजर से बचा तो, बांदा की सुधरेगी पेयजल व्यवस्था।

City News Uttar Pradesh

बहन के प्यार में पागल भाई: जबरन शादी का बना रहा था दबाव, न मानी तो गले पर मारा चाकू

मंत्री रामकेश की अगुवाई में ‘विशाल तिरंगा यात्रा’: जसपुरा से पैलानी तक ‘देश भक्ति’ की गूंज

ब्रेकिंग न्यूज़