
- विनोद मिश्रा
बांदा। खाद संकट को लेकर किसानों की नाराज़गी और संबंधी खबर का आखिरकार बड़ा असर हुआ। डीएम जे.रीभा के कड़े निर्देश पर जोत से अधिक खाद देने पर दो कर्मचारी निलंबित एवं तीन उर्वरक विक्रेताओं के लाईसेंस निरस्त कर दिये गये। माही खाद भंडार गौरी कला पैलानी के दुकानदार आशीष शिवहरे , सत्यम खाद बीज भंडार कमासिन के तेज प्रताप एवं एवं श्रीराम खाद बीज भंडार मुसीवां के दुकान दार के लाइसेंस निरस्त कर दिये गये।

इसी क्रम में एम पैक्स मुरवल बबेरू के सचिव रजनीश यादव एवं केंद्र प्रभारी जितेन्द़ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीएम ने सोमवार को नरैनी तहसील क्षेत्र स्थित नहरी क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड का औचक निरीक्षण कर खाद वितरण की हकीकत जानी। मौके पर यूरिया खाद वितरण में गड़बड़ी और अनियमितता की पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर से लेकर वितरण प्रणाली तक की गहन जांच हुई, जहां कई खामियां सामने आईं।

डीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए साफ शब्दों में कहा कि किसानों को कतई परेशान न किया जाए और खाद वितरण पूरी तरह पारदर्शी ढंग से होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने मौके पर ही जिला कृषि अधिकारी को आदेशित किया कि टोकन प्रणाली से ही खाद का वितरण कराया जाए ताकि लाइन में लगकर किसानों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषकों को उनकी आवश्यकतानुसार समय पर खाद मिलना चाहिए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक निबंधक सहकारिता और जिला कृषि अधिकारी को भी सख़्त निर्देश दिए गए कि किसानों को खाद की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित कराई जाए। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से सहकारी समितियों में खाद की कालाबाज़ारी और मनमानी वितरण की शिकायतें किसानों द्वारा लगातार उठाई जा रही थीं। इस पर डीएम के निर्देश पर सख्त कार्यवाई हुई। डीएम नें भी मौके का जायजा लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
