31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
तालाब खोदाई में "मलाईखोरी" का बड़ा खेल: लालची अफसरों की मिलीभगत से 'योजना ठप'
उत्तर प्रदेश

तालाब खोदाई में “मलाईखोरी” का बड़ा खेल: लालची अफसरों की मिलीभगत से ‘योजना ठप’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पानी बचाने और सिंचाई संकट से किसानों को राहत दिलाने के लिए तालाब खुदाई योजना को तेजी से आगे बढ़ाने का दावा हो रहा है, लेकिन हकीकत में यह योजना अफसरों और फील्ड कर्मचारियों की मलाईखोरी की भेंट चढ़ गई है। आधा अगस्त गुजरने को है, पर धरातल पर नतीजे शर्मनाक और अफसोसनाक हैं।

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

डीएम स्तर पर समीक्षायें हुई। इसमें साफ देखा कि अफसर और कर्मचारी किसानों से खुलेआम सौदे कर रहे हैं। “एक हाथ दो,एक हाथ लो” का खेल जोरों पर है। डीएम के बार-बार निर्देश देने के बावजूद यह ‘लालची निकम्मे’ अफसर आदेश को एक कान से सुनते हैं और दूसरे से निकाल देते हैं। खेत तालाब योजना के तहत अभी तक लाभार्थियों का चयन भी अधूरा है।

सरकार का सोलह करोड़ रुपया भ्रष्टाचार की जेबों में सेफ: योजना हो गई ढेर

वजह चयन के पहले ही सौदा पटाने की कोशिशें। जबकि यह योजना बेहद अहम है, क्योंकि इससे किसानों की आमदनी बढ़ सकती है, सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा मिल सकता है। डीएम के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनरेगा से तालाब खुदाई को तेजी से पूरा किया जाए और खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को स्प्रिंकलर सेट और मत्स्य विभाग से मछली पालन का लाभ दिलाया जाए। लेकिन पिछला लक्ष्य ही अभी अधूरा पड़ा है।

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

निर्देश के मुताबिक जुलाई के अंत तक 50% तालाब खुदाई का काम शुरू होना चाहिए था, लेकिन अगस्त आधा बीत गया और प्रगति ‘शून्य’ के बराबर है। जिन तालाबों पर खुदाई का काम शुरू भी हुआ, वहां गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। भूमि संरक्षण विभाग के उपनिदेशक तक पर आरोप हैं कि वह ईमानदारी से काम करने के बजाय “कमाई के चक्कर में लार टपकाने” में व्यस्त हैं। डीएम द्वारा कई बार चेतावनी दी है कि तालाब योजना किसानों के लिए जीवनरेखा है,और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लेकिन अफसरों के रवैये से साफ है कि सिस्टम अब भी ढीला पड़ा है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में किसानों का फिर फूटा गुस्सा, दूसरे दिन भी जाम किया झांसी-मीरजापुर हाईवे

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा : ब्रह्माणों नें ली सौगंध, भाजपा को दिलायेगें ऐतिहासिक जीत

Banda : लापरवाही पड़ी भारी, दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित…

City News Uttar Pradesh

बांदा में बेसिक शिक्षा की दुर्दशा की खुली पोल : बच्चों के सपने मिले ढेर !

City News Uttar Pradesh

पच्चीस फीसदी ‘लाभार्थियों’ के ही बन सके ‘राशन और आयुष्मान कार्ड’

City News Uttar Pradesh

भाजपा सांसद की गालियों से आहत दानिश से मिले राहुल: घर जाकर लगाया गले, कैप्शन में लिखा- नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़