28 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची 'खलबली'
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची ‘खलबली’

रक्षाबंधन एंव भाई दूज पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की धरती पर एक नई और गंभीर स्वास्थ्य चुनौती खामोशी से अपनी जड़ें जमा रही है ‘फैटी लिवर’। दिखने में मामूली, पर जब तक पता चलता है, तब तक यह बीमारी लिवर सिरोसिस जैसे जानलेवा रूप ले चुकी होती है। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आंकड़े और विशेषज्ञों की राय खतरे की बड़ी घंटी बजा रहे हैं।

विधायक प्रकाश ने स्वास्थ मंत्री को मेडिकल कालेज सहित स्वास्थ सेवाओं की बताई कमियां

बुंदेलखंड के सैकड़ों लोगों के शरीर में लिवर की कोशिकाएं धीरे-धीरे वसा से भर रही हैं। कारण साफ हैं अव्यवस्थित जीवनशैली, शराब, जंक फूड, मोटापा, थायराइड और हाई बीपी जैसी बीमारियां। चौंकाने वाली बात यह है कि शुरुआत में फैटी लिवर का कोई लक्षण नज़र नहीं आता, और जब दर्द, थकान, या पाचन संबंधी समस्याएं सामने आती हैं, तब तक लिवर की क्षति काफी हो चुकी होती है।

तापमान में उतार चढ़ाव : मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. करण राजपूत नें बताया कि फैटी लिवर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक साल में कॉलेज में 302 मरीजों की जांच में 80 फीसदी मोटे लोगों में फैटी लिवर पाया गया। डायबिटीज के 46 फीसदी, हाई कोलेस्ट्रॉल के 66 फीसदी, और थायराइड/ब्लड प्रेशर के 40 फीसदी मरीजों में भी ये लक्षण मिले। यह स्थिति भविष्य में लिवर सिरोसिस, हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसे गंभीर रोगों का कारण बन सकती है।

बुंदेलखंड में खामोशी से पनप रहा ‘फैटी लिवर’: मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट से मची 'खलबली'

डॉ. करण राजपूत बताते हैं कि एनएएफएलडी ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर में बिना शराब के सेवन के वसा जमा होने लगती है।इससे शरीर में एसजीओटी और एसजीपीटी एंजाइम्स का स्तर बढ़ता है, जो लिवर और हार्ट की क्षति का संकेत हैं। शुरुआती लक्षणों में थकान,पेट में हल्का दर्द या भारीपन, पाचन में गड़बड़ी और अनियमित भूख या गैस की शिकायत शामिल हो सकती है।

सावधान : बड़े ही नहीं बच्चे भी हो रहें हैं फैटी लीवर के शिकार

उन्होंने चेताया है कि फैटी लिवर को नजर अंदाज करना भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकता है। इसीलिए अगर किसी को पेट संबंधी दिक्कत, मोटापा या मधुमेह है, तो वह तुरंत लिवर फंक्शन टेस्ट कराए। बीमारी की पुष्टि होने पर समय से इलाज और जीवनशैली में बदलाव अत्यंत आवश्यक है। बांदा से लेकर महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और फतेहपुर तक फैटी लिवर के मामले तेजी से उभर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की भारी कमी है, जिससे यह “धीमा ज़हर” लोगों को खोखला कर रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

रक्षाबंधन एंव भाई दूज पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || प्रकाश द्विवेदी ( सदर विधायक बांदा ) विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लघु सिंचाई विभाग की दादागिरी: बसहरी में मानक की अनदेखी कर तालाब जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव में 7402 पदों के लिए 12.22 लाख मतदाता करेंगे मतदान …

विधायक विशंभर की ‘मानवता’ बनी प्रेरणा: मोटराइज्ड साइकिल से ‘दिव्यांगों’ के खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर बने ‘मसीहा’: थामा ‘जनता’ का हाथ, ‘वादों से नहीं, काम से जीता दिल’

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें कहा समाधान दिवस के प्रति रखें “अनुराग” : रहें सावधान

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का कड़ा एक्शन: दुकानदारों पर जुर्माना और चेतावनी के साथ हटाया अतिक्रमण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़