City News Uttar Pradesh
प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'महामाई मंदिर' में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर 'सख्त' हिदायत
उत्तर प्रदेश

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘महामाई मंदिर’ में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर ‘सख्त’ हिदायत

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद, बांदा में विकास कार्यों की गति अब जमीनी हकीकत बनने लगी है। पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने वार्ड संख्या 22 स्थित महामाई मंदिर परिसर में चल रहे मुख्य द्वार निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'महामाई मंदिर' में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर 'सख्त' हिदायत

इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है, और इसके सौंदर्यीकरण में किसी भी तरह की लापरवाही जनता की श्रद्धा का अपमान होगा।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'महामाई मंदिर' में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर 'सख्त' हिदायत

वार्ड निम्नीपार स्थित प्राचीन महामाई मंदिर में इन दिनों मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण तेजी से जारी है। नगर पालिका की देखरेख में हो रहे इस कार्य का उद्देश्य है मंदिर की गरिमा को भव्य स्वरूप देना और आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना।

प्रतिनिधि अंकित द्वारा 'महामाई मंदिर' में निर्माण कार्य का निरीक्षण: गुणवत्ता पर 'सख्त' हिदायत

अंकित गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और पूर्ण गुणवत्ता के साथ हो। कोई भी ईंट, सीमेंट या डिजाइन मानक से कम नहीं होनी चाहिए। हर सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए और किसी भी ठेकेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा को चार दशक से नहीं मिला अपना सांसद : आरके पटेल के सामने रिकार्ड बचाने की चुनौती

City News Uttar Pradesh

झूठ की आड़ में पत्रकार की छवि धूमिल करने की साजिश नाकाम: अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : गृहमंत्री अमित शाह ने बांसडीह में पूछा – मुख्‍तार, अतीक और आजम खान कहां हैं ? जनता बोली – ‘जेल में’

City News Uttar Pradesh

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

चार दिन बाद खुला मौत का बंद कमरा: हिना का कत्ल या कुछ और ? पोस्टमॉर्टम से खुलेगा ‘राज’

चित्रकूट ‘डूब’ रहा है और योगी सरकार लापता ! मंदाकिनी के रौद्र रूप के आगे सिस्टम फेल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़