30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की सीएम से 'खास मुलाकात': बांदा विकास की लिखेगा अब 'नई इबारत'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की सीएम से ‘खास मुलाकात’: बांदा ‘विकास’ की लिखेगा अब ‘नई इबारत’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। प्रदेश की राजनीति में बुधवार को एक बेहद अहम क्षण दर्ज हुआ, जब लोकप्रिय भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी न ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर मुलाक़ात की। जिले की ज़मीनी हकीकत और भविष्य की रूपरेखा पर विचार साझा किया। यह मुलाकात महज़ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि जिले के विकास को नई धार और रफ्तार देने की रणनीतिक शुरुआत की और तेज गति मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले की समग्र तस्वीर पेश करते हुए उन चुनौतियों को विस्तार से बताया, जिनसे जिले की जनता जूझ रही है। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार जैसी प्राथमिक ज़रूरतों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया।

विधायक प्रकाश की सीएम से 'खास मुलाकात': बांदा विकास की लिखेगा अब 'नई इबारत'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न केवल पूरे ध्यान से विधायक की बातें सुनीं, बल्कि सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि “बांदा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।” बैठक के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जिले में संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक चुनौतियों पर भी बेबाक चर्चा की। उन्होंने कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के कौशल विकास और गांवों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी ध्यान देने की मांग की। यह मुलाकात सिर्फ प्रशासनिक मुद्दों तक सीमित नहीं रही। जिले में भाजपा संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति,जन समर्थन की स्थिति, विपक्षी दलों की गतिविधियों पर भी दोनों नेताओं के बीच गहन संवाद हुआ।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा की बैठक में विस्फोट: जिलाध्यक्ष बनाम राष्ट्रीय सचिव की ‘जंग’ से बवाल, गुटबाज़ी ने खोला राज़

City News Uttar Pradesh

सड़क दुर्घटना : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इंजीनियर की मौत

Banda : उपलब्धि, विश्वविद्यालय ने विकसित की अलसी व तिल की तीन प्रजातियां,दो राज्यों को लाभ…

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी के ‘संघर्षों’ को सलाम: बांदा कांग्रेस ने जन्मदिन को बनाया ‘जनभावना’ का पर्व

विधायक प्रकाश नें प्राणवायु में चिकित्सालयों को बनाया आत्मनिर्भर, किया लोकार्पण …

भाजपा में ‘नई कार्यसमिति’ पर नहीं ‘थम’ रहा ‘रोष’ ! असंतुष्टों का ‘धधक’ रहा ‘क्रोध’ ?

ब्रेकिंग न्यूज़