27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा- दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा-दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || रामकेश निषाद (जल शक्ति राज्य मंत्री - उत्तर प्रदेश सरकार) विज्ञापन

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चकला, चिल्ला की तीन वर्षीय मासूम बिटिया के साथ हुई वीभत्स घटना ने न सिर्फ जिले को झकझोर दिया, बल्कि उत्तर प्रदेश की सत्ता तक को विचलित कर दिया। इस पीड़ा में राजनीति नहीं, संवेदना और सहानुभूति के साथ खड़ी हुई योगी सरकार जिसके प्रतिनिधि स्वरूप जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रामकेश निषाद का चेहरा इस बार नेता का नहीं, एक पिता, एक इंसान का था। उन्होंने कहा “हम केवल सरकार नहीं, आपका परिवार हैं। इस मुश्किल समय में उत्तर प्रदेश सरकार, भाजपा संगठन और मैं स्वयं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। अपराधी को कठोर सजा दिलाना हमारा संकल्प है।”

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा- दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

चकला गांव की मासूम के साथ घटित हृदयविदारक घटना ने प्रदेशभर में आक्रोश और गहरी वेदना का माहौल बना दिया है। तिंदवारी क्षेत्र के विधायक और जल शक्ति राज्य मंत्री के तौर पर रामकेश निषाद ने घटना को केवल कानून व्यवस्था की दृष्टि से नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकट के रूप में लिया। यही कारण रहा कि उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने में कोई देरी नहीं की। मंत्री ने अपने वक्तव्य में कहा “यह सहायता राशि उस जीवन की कीमत नहीं चुका सकती, लेकिन यह विश्वास दिलाती है कि आप अकेले नहीं हैं। यह चेक न्याय की ओर बढ़ाया गया पहला कदम है। पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।”

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा- दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

मंत्री ने मंच से स्पष्ट किया कि डबल इंजन सरकार का मतलब सिर्फ विकास नहीं, हर दुख की घड़ी में साथ खड़ा रहना भी है। उन्होंने कहा “जब भी जनसामान्य पर कोई आपदा आती है, चाहे प्राकृतिक हो या मानवीय क्रूरता की उपज सरकार पीछे नहीं हटती। हम आपकी ताकत हैं।” मंत्री ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी तंज कसते हुए कहा “कुछ लोग केवल बयानबाजी करते हैं, हम कार्रवाई करते हैं। हमारा उद्देश्य भाषण नहीं, समाधान है।” राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि घटना में संलिप्त दरिंदों को कानून के शिकंजे में लाकर जल्द ही कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से लेकर सरकार तक हर स्तर पर इस मामले की गंभीरता से मॉनिटरिंग हो रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो कुख्यात माफिया धराशायी: कोर्ट ने सुनाई ‘कठोर’ सजा, अपराध जगत में ‘हड़कंप’

City News Uttar Pradesh

नवरात्रि का पहला दिन, मंदिरों में देवी भक्तों का लगा तांता …

वोट चोर गद्दी छोड़ो: बांदा में कांग्रेस नें खोला मोर्चा, चला हस्ताक्षर अभियान

City News Uttar Pradesh

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk

बालू के अवैध खनन में “बलमा से गलबहियां” ? निदेशक माला के “निर्देश ढेर” !

City News Uttar Pradesh

मुख्यालय के प्राइवेट नर्सिंग होमों में भड़की आग तो जान बचाने को नहीं उपाय : नोटिस जारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़