31 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बनाई विकास की राह, मंजिल अभी भी बांकी, विकास से आस तो जगी लेकिन अभी उम्मीदों का सवेरा होना बाकी …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा । चित्रकूट जनपद की सीमा के पास स्थित बांदा जिला की नरैनी विकासखंड की ग्राम पंचायत दुबरिया आबादी के लिहाज से बड़ी ग्राम पंचायत है। यहां पांच सालों में विकास के काम तो हुए इनमें ढाई सौ से अधिक पीएम व 46 लोहिया आवास एवं करीब सात सौ व्यक्तिगत शौचालय बनवाए गए। छह लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हैं। लेकिन अभी भी कई ऐसी बुनियादी जरूरतें हैं जिन पर काम होना बाकी है। लोगों का कहना है कि विकास से आस तो जगी लेकिन अभी उम्मीदों का सवेरा होना बाकी है।


दुबरिया ग्राम पंचायत में 15 मजरे व पुरवा जुड़े हैं। यहां की कुल आबादी नौ हजार से अधिक है। पांच सालों में कराए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त भले ही लंबी हो लेकिन अभी भी ग्राम पंचायत व उससे जुड़े मजरों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। निवर्तमान पंचवर्षीय में विकास का रथ धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहा। लेकिन सीमावर्ती इस गांव में कई ऐसी गली व रास्ते हैं जो कच्चे पड़े हैं और नालियों का पानी इनसे बहता है। जिससे गंदगी व कीचड़ की समस्या भी बनी रहती है। ग्रामीणों की माने तो अभी भी कई ऐसे ग्रामीण परिवार है जिन्हें सरकारी आवास की दरकार है। व्यक्तिगत शौचालयों के अलावा करीब छह लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत से जुड़े सुदूरवर्ती एक पुरवा में कराया गया है। लोगों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय गांव से काफी दूर बना दिया गया है उसमें भी तीन माह से ताला लटका है। इसमें पानी व बिजली की सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। बसपा शासनकाल में मिनी सचिवालय बनवाया गया जो अभी भी आधा-अधूरा खंडहर के रूप में पड़ा है। स्थाई गोशाला से जब किसानों को इसका लाभ नहीं मिला तो ग्रामीणों ने सामुदायिक सहयोग से स्थाई गोशाला बनाकर फसलों को बचाने के लिए अन्नागोवंश को संरक्षित किया। बागै नदी किनारे स्थित इस गांव का दुबरिया महत्वपूर्ण घाट है लेकिन यह भी उपेक्षित पड़ा है। मार्ग में गंदगी व कंटीली झाड़ियां फैली है।


निवृतमान ग्राम प्रधान मुन्नी बेगम का कहना है कि हमने सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं के जरिए गांव वालों को भरपूर लाभ पहुंचाने का प्रयास किया। सीमित बजट से जो काम शेष रह गए हैं दोबारा मौका मिला तो उन्हें पूरा कराएंगे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजा बुंदेला का दावा : भाजपा सरकार पृथक बुंदेलखंड राज्य बनाने की इच्छुक !

जिले में मौसमी बीमारियां मार रहीं हैं “किलकारियां”: अस्पतालों में “गूंज रहा है हाय -दइया” !

डीएम आनंद की चेतावनी : शौचालय पूरा न होनें पर शीघ्र कार्यवाई ! …

City News Uttar Pradesh

चार साल की मासूम की पानी की टंकी में डूबकर हुई मौत

City News Uttar Pradesh

दहेज व अवैध संबंधों के चलते हुई थी विवाहिता की हत्या, पति सहित चार ससुरालीजनों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों की गोहार फिलहाल गई बेकार !

ब्रेकिंग न्यूज़